एक्सप्लोरर

Bettiah News: बिजली के तार की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक दूसरे को बचाने में गई सभी की जान

रमपुरवा गांव के किशोर साह की पत्नी संजू अपने चचेरे ससुर को खाना खिला रही थी. तभी हाई वोल्टेज होने से बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई.

बेतिया: जिले में बुधवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. बताया जाता है कि घर में ही बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से मां, बेटा और चचेरे ससुर की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना योगापट्टी थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव की है. घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा है.

बताया जा रहा है कि बेतिया के रमपुरवा गांव के किशोर साह के घर में उसकी पत्नी संजू देवी अपने छह वर्षीय बेटे झुन्ना कुमार के साथ थी और अपने चचेरे ससुर जंगी साह को खाना खिला रही थी. तभी अचानक बिजली हाई वोल्टेज हुआ. इससे घर में लगा बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसे वहां पर खेल रहे बच्चे ने पकड़ लिया. उसे बचाने के लिए मां गई तो वह भी बिजली की चपेट में आ गई. फिर मां-बेटे को बचाने गए चचेरे ससुर भी बिजली की चपेट में गए और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल ने की RJD सुप्रीमो के लिए प्रार्थना, कहा- तबीयत बिगड़ने की खबर से दुखी हूं

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसकी सूचना पर वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से इनकी मौत हुई है. घर में छोटा बच्चा खेल रहा था, तभी घटना हुई है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही योगापट्टी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने तीनों मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है. प्रथम दृष्टया बिजली का करंट लगने से मौत होने की बात कही जा रही है.

ये भी पढ़ें- Crime News: प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले दो युवकों की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपी के गाड़ी में लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget