एक्सप्लोरर

Bihar News: बेतिया में निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर आपूर्ति पदाधिकारी, 55 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

Bettiah News: मामला मझौलिया प्रखंड का है. घूसखोर आपूर्ति पदाधिकारी का नाम शैलेन्द्र कुमार है, जो मझौलिया प्रखंड में तैनात था. निगरानी की टीम शैलेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर पटना लेकर चली गई.

बेतिया: जिले में बुधवार को निगरानी ने एक घूसखोर पदाधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार (Bettiah News) किया है. पटना से आई निगरानी की टीम ने मझौलिया प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार को 55 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. बेतिया में स्थित आवास पर निगरानी की टीम ने रेड मारकर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ आपूर्ति पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है. बता दें कि जनवितरण प्रणाली दुकानदार से आपूर्ति पदाधिकारी ने रिश्वत की मांग की थी. इस मामले में निगरानी ने यह कार्रवाई की है. वहीं, इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है.

निगरानी में की गई थी शिकायत

मझौलिया प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने जनवितरण प्रणाली दुकान के लाइसेंस रद्द नहीं करने के एवज में 55 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत जनवितरण प्रणाली दुकानदार के पुत्र अजित कुमार ओझा ने निगरानी से की थी. जिसका सत्यापन करने के बाद निगरानी ने बुधवार को आपूर्ति पदाधिकारी के बेतिया में स्थित आवास पर रेड मारकर रिश्वत लेते हुए आपूर्ति पदाधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आपूर्ति पदाधिकारी को पटना लेकर चली गई टीम

वहीं, गिरफ्तार आपूर्ति पदाधिकारी को लेकर निगरानी की टीम पटना लेकर चली गई, जहां निगरानी कोर्ट के समक्ष आपूर्ति पदाधिकारी को प्रस्तुत किया जाएगा. बता दें कि मझौलिया प्रखंड के अमवा मझार पंचायत के छौराहा गांव में पीडीएस दुकान है, जिसमें अनियमितता का आरोप लगाते हुए लाइसेंस रद्द करने के लिए आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण की मांग की थी और उसी मामले को रफा दफा करने के लिए आपूर्ति पदाधिकारी ने रिश्वत की मांग की गई थी. इस मामले में निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'जनता बेहाल लेकिन BJP हो गई माला माल...', मोदी सरकार के 9 साल पर RJD ने कविता के जरिए कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
Bihar LPG Crisis: बिहार में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच मुकेश सहनी का बड़ा बयान, 'कहीं फिर से…'
बिहार में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच मुकेश सहनी का बड़ा बयान, 'कहीं फिर से…'
LPG Crisis News Live: छतरपुर में रिटायर्ड टीचर के घर में मिले सिलेंडर, कानपुर में लगी लंबी लाइन, पटना में हेल्पलाइन शुरू
Live: छतरपुर में रिटायर्ड टीचर के घर में मिले सिलेंडर, कानपुर में लगी लंबी लाइन, पटना में हेल्पलाइन शुरू
'बिहार पर हमला करने से…', तेजस्वी यादव को मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया गजब जवाब, BJP ने भी रगड़ा
'बिहार पर हमला करने से…', तेजस्वी यादव को मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया गजब जवाब, BJP ने भी रगड़ा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में भारत सरकार, अमित शाह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी, जानें क्या करेगी
मिडिल ईस्ट संकट पर एक्शन में भारत सरकार, अमित शाह की अध्यक्षता में बनाई कमेटी, जानें क्या करेगी
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
Liver Cancer Symptoms:आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
Embed widget