एक्सप्लोरर

Bettiah Gangrape Case: बस में नाबालिग से गैंगरेप मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य संदिग्ध से भी पुछताछ जारी

नाबालिग से गैंगरेप मामले के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही एक अन्य संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है. बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने यह जानकारी दी है.

बेतिया: बस में नाबालिग से गैंगरेप मामले के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही एक अन्य संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है. दोनों से मामले में पुछताछ की जा रही है. बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया था. मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को भी एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है और एक अन्य संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. मामले में पुछताछ जारी है.

बता दें कि बिहार के बेतिया से मंगलवार की देर शाम एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई. बेतिया बस स्टैंड में एक एसी बस में नाबालिग लड़की के साथ तीन दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और उसका मेडिकल जांच भी कराया गया है.  बेतिया बस स्टैंड में पटना जाने वाली एक एसी बस से लड़की को अर्ध बेहोशी की हालात में बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि वह पटना जाने के लिए मंगलवार को बस में चढ़ी थी, लेकिन बस के चालक और खलासी ने मिलकर गैंगरेप किया और लड़की को बेहोशी की हालत में बस में बंद कर फरार हो गए.

ये भी पढ़ें- Bihar News: कटिहार-बरौनी रेल रूट पर चलती ट्रेन से झपट्टा मार गिरोह का 'लाइव लूट', Video देखकर सहम जाएंगे आप

दो की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

लड़की को बस से स्थानिए लोगों ने मंगलवार के देर शाम को बरामद किया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद नगर थाना और महिला थाना की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसकी पुष्टि करते हुए बेतिया एसडीपीओ मुकुल पांडे ने बताया था कि पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक बस में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का तीन लोगों पर आरोप लगाया गया है. युवती बेहोश की स्थिति में बस में मिली है. बस को सीज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें- Bettiah Gangrape Case: नाबालिग से गैंगरेप मामले पर डिप्टी सीएम सख्त, कहा- गलत करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर
बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget