एक्सप्लोरर

Bettiah Crime: स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने घर से युवक का किया अपहरण, इलाके में दहशत

Kidnapping Case: बेतिया के बसंत टोला में एक युवक के अपहरण मामले में उसके परिजनों ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है.

बेतिया: जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी अपराध कम नहीं हो रहा है. शुक्रवार को हथियार के बल पर स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने कालीबाग ओपी थाना क्षेत्र से एक 22 वर्षीय युवक का अपहरण ( Bettiah Kidnapping) कर लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना के बाद पीड़ित के परिवार वालों में दहशत का माहौल हो गया है, वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

'रिश्तेदारों ने किया है अपहरण'

मामला जिले के कालीबाग ओपी थाना क्षेत्र के बसंत टोला वार्ड नंबर एक का है. घटना के संबंध में परिजनों ने आशंका जताई है कि मोहल्ले के ही वकील मिंया की गाड़ी से उसके कुछ रिश्तेदारों ने हथियार के बल पर राहुल को अगवा कर लिया है, जब वह घर के बाहर बैठा हुआ था. परिजनों ने बताया कि एनएच 727 पर स्थित मनुआपुल के पास पुश्तैनी जमीन है, जिसे जबरन लिखवाने के लिए ही राहुल का अपहरण किया गया है. इससे पहले भी राहुल से इन लोगों ने एक कट्ठा जमीन बहला फुसलाकर कर लिखवा लिया था और अब राहुल को अगवा ही कर लिया है.

जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि एनएच के किनारे राहुल के पिता किशोरी पटेल और उनके परिवार की काफी जमीन है, जो बहुत कीमती है और आस पास के भू-माफियाओं की नजर उस जमीन पर है. वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही कालीबाग ओपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और राहुल की बरामदगी के लिए छापेमारी में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: Bihar Hooch Tragedy: जहरीली शराब कांड की जांच करेगी SIT, छपरा में अब तक 49 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget