एक्सप्लोरर

Begusarai News: बेगूसराय में दारोगा को शराब तस्करों ने कुचलकर मारा, एक जवान भी जख्मी, छापेमारी करने गई थी पुलिस

Begusarai Liquor Smugglers Crushed Sub Inspector: पूरा मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार से शराब की बड़ी खेप मंगाई जा रही है.

बेगूसराय: बिहार में शराबबंदी के बीच तस्कर ना सिर्फ अवैध तरीके से धंधा कर रहे हैं बल्कि पुलिस तक पर हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं. आए दिन छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम पर हमला कर रहे हैं. मंगलवार (19 दिसंबर) की रात शराब तस्करों ने कार से कुचलकर बेगूसराय में एक दारोगा की जान ले ली. वहीं होमगार्ड का एक जवान घायल है. उसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है.

पूरा मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के छतौना पुल का है. दारोगा की पहचान नावकोठी थाने में पदस्थापित खमास चौधरी के रूप में की गई है. घायल सिपाही की पहचान होमगार्ड जवान बालेश्वर यादव के रूप में की गई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार से शराब की बड़ी खेप मंगाई जा रही है. इस सूचना पर खमास चौधरी दलबल के साथ छतौना पुल के नजदीक खड़े थे. जैसे ही कार पहुंची तो उन्होंने रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने स्पीड बढ़ा दी.

कार के मालिक को हिरासत में लेने की खबर

इस घटना में सड़क पर खड़े समास चौधरी चपेट में आ गए. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस दौरान होमगार्ड के एक जवान को भी चोट लगी है. अन्य पुलिस के जवानों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई. ऐसी सूचना है कि पुलिस ने कार के मालिक को हिरासत में लिया है. पूछताछ कर रही है. हालांकि कार अभी भी बरामद नहीं की जा सकी है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में वरीय अधिकारियों का बयान नहीं आया था.

वहीं होमगार्ड के जवान बालेश्वर यादव ने कहा हमलोग रात्रि गश्ती में थे. इसी दौरान सूचना मिली कि शराब तस्कर छतौना पुल की तरफ से शराब लेकर जाएंगे. दारोगा खमास चौधरी के साथ पुल पर जांच करने लगे. इसी बीच एक कार आ रही थी. उसे रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रफ्तार तेज कर दी और दारोगा को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- Katihar News: कटिहार में कपड़ा व्यापारी ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की कोशिश की, गला काटा, हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget