एक्सप्लोरर

'आतंक का नाश होना है', पाकिस्तान पर जमकर बरसे गिरिराज सिंह, कहा- पीओके भारत का था और रहेगा

Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि आतंकवाद कभी जनहित में नहीं रहा. पाकिस्तान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ब्लूच के लोग अलग मांग कर रहे हैं.

Begusarai News: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार (19 मई, 2025) को पाकिस्तान पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अंतरकलह से जूझ रहा है. पीओके में अलग हंगामा बरपा है और बलूच के लोगों की अलग होने मांग है. उन्होंने कहा कि पीओके भारत का है और रहेगा.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद का समर्थन नहीं करता है. आतंकवाद कभी जनहित में नहीं रहा. अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और मुंबई हमले का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं." उन्होंने दावा किया कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में पीएम मोदी को दुनिया का समर्थन प्राप्त है.

पाकिस्तान पर जमकर बरसे गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में भारतीय सेना ने आम जनता को नुकसान नहीं पहुंचाया. पाकिस्तान की तरफ से सरहदी इलाकों में भारत की जनता पर हमले हुए." उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत सिर्फ आतंकवाद पर प्रहार किया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, "आतंकवाद का नाश होना है. कल भी पाकिस्तान में आतंकी मारा गया. किसने मारा हमें नहीं पता. पड़ोसी देश की हालत अच्छी नहीं है." गिरिराज सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अंतरकलह से जूझ रहा है. कुछ देश को छोड़कर पूरी दुनिया में अलग पड़ गया है.

पीओके भारत का है और रहेगा-केंद्रीय मंत्री

उन्होंने कहा कि ब्लूच के लोग पाकिस्तान से अलग होने की मांग कर रहे हैं. पीओके में अलग हंगामा बरपा है. गिरिराज सिंह ने कह कि पीओके भारत का है और रहेगा.

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. आतंकवादियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी. भारत ने आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर 6-7 मई की रात को चलाया था. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. तिरंगा यात्रा निकालने का मकसद सैनिकों के शौर्य को सलाम करना है. 

ये भी पढ़ें- 'मैं बोलूंगा तो कहेंगे 2005 के पहले क्या था', बिहार में कानून-व्यवस्था पर तेजस्वी यादव का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget