एक्सप्लोरर

Bihar News: बरौनी स्टेशन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही, कोच और इंजन के बीच दबने से शंटमैन की मौत, मचा बवाल

Barauni Station: बिहार के बेगूसराय में लापरवाही से एक शंटमैन की मौत हो गई. बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन के पीछे आने से शंटमैन अमर कुमार रावत कोच और इंजन के बीच दब गया.

Bihar News: रेलवे की लापरवाही ने अपने ही कर्मचारी की जान ले ली. मिली जानकारी के अनुसार आज (9 नवंबर) सुबह करीब 9 बजे बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी स्टेशन पर एक शंटमैन लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस (15204) ट्रेन की शंटिंग का काम कर रहा था. कोच की कपलिंग खोलने के दौरान इंजन पीछे आ जाने से शंटमैन की कोच और इंजन के बीच दब जाने से मौत हो गई.

बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर हुए इस हादसे में मरने वाले रेलवे कर्मचारी की पहचान दलसिंह सराय गांव के रहने वाले 35 वर्षीय अमर कुमार रावत के रूप में हुई है.

रेलवे यूनियन का आरोप

बताया जा रहा है कि जिस समय इंजन ने रेलवे कर्मचारी को कोच की ओर धक्का दिया उस समय प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन इंजन छोड़ ड्राइवर भाग गया. स्थानीय लोगों के अनुसार ड्राइवर ने पहले तो गलत तरीका अपनाते हुए इंजन को पीछे किया और फिर हादसा देख भाग खड़ा हुआ.

वहीं, इस हादसे पर स्थानीय रेलवे यूनियन ने रेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि कपलिंग का काम करने के लिए कम से कम चार कर्मचारियों की जरूरत होती है, लेकिन यहां सिर्फ एक शंटमैन और ड्राइवर से ये काम कराया जा रहा था जिससे सही कोऑर्डिनेशन नहीं बन सका और रेल कर्मी की जान चली गई.

रेल मंत्रालय से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया 

इस मामले पर रेल मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. आल इंडिया मेंस रेलवे यूनियन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ये एक बड़ी लापरवाही का मामला है. ऐसे मामले में मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को रेलवे में नौकरी देने का प्रावधान है, लेकिन इससे एक व्यक्ति के जीवन की क्षतिपूर्ति नहीं होती. रेल प्रशासन को चाहिए कि जोखिम वाले कामों की लिस्ट बनाकर उनके प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाए.

ये भी पढ़ें: Bihar News: भागलपुर में बड़ा हादसा, टंकी में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन की मौत, मचा हाहाकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget