एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर गिरिराज सिंह की आई प्रतिक्रिया, कहा- ‘झूठ का पुलिंदा खत्म हो गया’

Delhi Assembly Election Result 2025: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जुबानी जंग लड़ रहे थे. इस बार जुमलों की हार हुई और सच की जीत हुई है.

Delhi Assembly Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती अभी जारी है. शाम 4.30 बजे तक बीजेपी 38 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 10 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी ने दिल्ली में 27 साल बाद शानदार वापसी की है. तो वहीं दो दशक से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त मिली है. वहीं कांग्रेस तीसरी बार दिल्ली में अपना खाता तक नहीं खोल पाई है. बीजेपी की जीत पर कमाम राजनेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता नैरेटिव पर चल रही थी. 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झूठ का पुलिंदा खत्म हो गया है, लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है. हम कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है वो इस बार देखने को मिला. सभी पार्टियों ने वादे ही वादे किए लेकिन जनता को भरोसा सिर्फ पीएम मोदी पर हुआ. आने वाले दिनों में दिल्ली का विकास होगा. 

‘काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती’
वहीं एएनआई से बातचीत के दौरान एक अन्य सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. अरविंद केजरीवाल जुबानी जंग लड़ रहे थे, जिसे जुमला कहते हैं, जुमलों पर उन्होंने पहले चुनाव जीता. इस बार जुमलों की हार हुई और सच की जीत हुई. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपना परचम दुनियाभर में फहरा रहा है. दिल्ली के लोगों ने भी पीएम मोदी पर भरोसा किया है. 

‘खिसयानी बिल्ली खंभा नोंचे वाली बात’
मिल्कीपुर में बीजेपी की जीत पर बेगूसराय सांसद ने कहा कि वो तो 5 फरवरी को मतदान के बाद ही पता चल गया था. समाजवादी पार्टी के लोग जब सदन के अंदर विरोध कर रहे थे, तभी समझ में आ गया था कि ये हार कबूल कर चुके हैं अब खिसयानी बिल्ली खंभा नोंचे वाली बात है. 

यह भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी कहां हैं कहते थे...’ पटना सांसद रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली में BJP की जीत के बाद AAP-कांग्रेस को घेरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget