एक्सप्लोरर

Begusarai Murder: बेगूसराय में मछली व्यवसायी की हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलियों से भूना

Begusarai News: जमीन विवाद में हत्या की वजह सामने आई है. मृतक अमीर सहनी के भाई का कहना है कि उनके पड़ोसी राम बालक तांती से कुछ दिनों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.

बेगूसराय: बेखौफ बदमाशों ने बुधवार (7 फरवरी) की अल सुबह एक मछली व्यवसायी को गोलियों से छलनी कर दिया. घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोर की है. हर दिन की तरह आज सुबह भी अमीर सहनी नाम का युवक मछली पकड़ने के लिए जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अमीर सहनी को गोली मार दी. गोली लगने से अमीर सहनी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

जमीन विवाद से जुड़ा है पूरा मामला

अमीर सहनी की मौत के पीछे जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है. मृतक अमीर सहनी के भाई शंकर सहनी ने बताया कि उनके पड़ोसी राम बालक तांती से कुछ दिनों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. पड़ोस में ही एक जमीन को कुछ दिन पहले लिखवाया गया था. उसी जमीन का कुछ और हिस्सा बाकी था जिसको लेकर बातचीत चल रही थी.

इसी बीच पड़ोसी राम बालक तांती ने मंगलवार को उस जमीन की रजिस्ट्री करवा ली. शंकर सहनी ने बताया, "जिस जमीन को हमने लिखवाया था उसके पूर्व के मालिक ने कहा था कि रास्ते की जमीन छोड़कर हम बेच देंगे. यदि तुम ले सकते हो तो ले लो. हम वो जमीन नहीं ले पाए. उस जमीन को राम बालक तांती ने ले लिया. रजिस्ट्री करवाने के बाद राम बालक तांती ने कहा कि पहले भी हम जमीन जोतते थे और अब हमेशा जोतेंगे. धमकी भी दी थी कि मार देंगे."

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मंझौल एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि करोर गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हो गई है. घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पीड़ित पक्ष के आवेदन पर जांच की जाएगी. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी.

यह भी पढ़ें- Nalanda Murder: नालंदा में भूमि विवाद में बहा खून, बीच-बचाव करने गए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget