एक्सप्लोरर

Begusarai Communal Tension: बेगूसराय हिंसक झड़प में 10 गिरफ्तार, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ था तनाव, जानें अपडेट

Begusarai News: बेगूसराय के बलिया बाजार के कर्पूरी चौक के पास यह हंगामा शुरू हुआ था. गुरुवार की सुबह क्षेत्र में फिर दोनों पक्षों में भारी तनाव उत्पन्न हो गया. एसपी ने मोर्चा संभाला.

बेगूसराय: दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान बुधवार (25 अक्टूबर) की शाम बेगूसराय में दो पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी हुई. इस दौरान आगजनी भी की गई. घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार की है. मां की प्रतिमा बलिया बाजार के कर्पूरी चौक के पास पहुंची तो हंगामा शुरू हो गया. बताया गया कि इस जगह पर एक झंडा लगा हुआ था. इसी झंडे को हटाने के कारण विवाद शुरू हो गया. इस मामले में दोनों ओर से 10 लोगों की अब तक गिरफ्तारी की गई है.

बुधवार की शाम हुई इस घटना को लेकर बेगूसराय जिला पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि, "बलिया में पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग के बाद स्थिति अब सामान्य है. बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. एरिया डोमिनेशन की जा रही है. उपद्रव करने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मूर्त्ति विसर्जन में शामिल एक व्यक्ति अमित रस्तोगी के द्वारा खंभे में लगे दूसरे समुदाय के झंडे को निकाला गया, जिसके बाद एक पक्ष ने पत्थर चलाया और फिर दूसरे पक्ष ने उपद्रव किया."

Begusarai Communal Tension: बेगूसराय हिंसक झड़प में 10 गिरफ्तार, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ था तनाव, जानें अपडेट

विसर्जन के दौरान साथ चल रहे थे पुलिसकर्मी

घटना के संबंध में यह जानकारी भी सामने आई है कि विसर्जन के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी साथ चल रहे थे. जब यह घटना हुई तो उन लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन उग्र भीड़ पर कोई असर नहीं हुआ. बबाल ज्यादा हो गया जिसकी सूचना साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने थानाध्यक्ष को दी. इसके बाद सूचना बलिया एसडीपीओ सहित जिला मुख्यालय और एसपी तक पहुंच गई. जब तक पुलिस बल या अधिकारी पहुंचते तब तक स्थिति तनावपूर्ण हो चुकी थी. कई गाड़ियों को आग के हवाले किया जा चुका था.

लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को पुलिस ने खदेड़ा

घटना के बाद गुरुवार (26 अक्टूबर) की सुबह क्षेत्र में फिर दोनों पक्षों मे भारी तनाव उत्पन्न हो गया. स्थिति अनियंत्रित होने लगी तो एसपी ने आकर मोर्चा संभाला. एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है. दोनों तरफ से अभी तक दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य के लिए छापेमारी की जा रही है.

डीएम रोशन कुशवाहा ने लोगों से अपील की है कि आपसी भाईचारे को न भूलें. जिस तरह दोनों पक्ष हमेशा एक साथ नजर आते थे उसी तरह एक साथ रहें. आपसी भाईचारे के साथ शांति के साथ रहें.

गिरिराज सिंह ने नीतीश पर किया हमला

इस बीच केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने इस घटना को लेकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर हमला बोला. संवाददाताओं से कहा, "बेगूसराय में हाल के दिनों में कई सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति के कारण केवल हिंदुओं को दोषी ठहराया जाता है. मुझे आशंका है कि फिर से न्याय नहीं मिलेगा और ताजा घटना का पूरा दोष हिंदुओं पर मढ़ दिया जाएगा."

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Firing: मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget