एक्सप्लोरर

RJD स्थापना दिवस से पहले तेजस्वी यादव ने बुलाई MLA-MLC की बैठक, तैयारियों को लेकर होगी चर्चा

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार आने के संबंध में भाई विरेंद्र ने कहा कि नहीं फिलहाल लालू यादव दिल्ली में ही रहेंगे. वो कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का पांच जुलाई को 25वां स्थापना दिवस है. पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है. जिला और प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है. इसी क्रम में सोमवार को पार्टी स्थापना दिवस से पहले पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक बुलाई गई है. 

राबड़ी आवास में की बैठक

बिहार की राजधानी पटना के 10, सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई है. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत अन्य नेता, विधायक और विधान पार्षद शामिल हुए हैं. बैठक के संबंध में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर कैसे और किन कार्यक्रमों का जिला और प्रखंड स्तर पर आयोजन होगा, इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है.

मंगल पांडेय पर किया पलटवार

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार आने के संबंध में उन्होंने कहा कि नहीं फिलहाल लालू यादव दिल्ली में ही रहेंगे. वो कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. पार्टी स्थापना दिवस के साथ-साथ दिवंगत नेता रामविलास पासवान की जयंती मनाने के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की ओर से की गई टिप्पणी पर भी भाई वीरेंद्र ने पलटवार किया है. 

भाई वीरेंद्र ने कहा कि मीडिया में रहने के लिए वे ऐसी बकवास बातें कहते हैं. इस बात में कोई सच्चाई नहीं है. हमारा रामविलास पासवान के साथ हमेशा अच्छा संबंध रहा है. लालू यादव ने हमेशा उनकी मदद की है. जब उनके एक भी विधायक नहीं थे, तब भी उन्होंने रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजने का काम किया था. हम सकारात्मक राजनीति करते हैं. 

मंगल पांडेय ने कही थी ये बात

बता दें कि आरजेडी की ओर से रामविलास पासवान की जयंती मनाए जाने की घोषणा पर टिप्पणी करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा था कि राजनीतिक लाभ के लिए किसी की जयंती या पुण्यतिथि नहीं मनानी चाहिए. रामविलास पासवान काफी अच्छे और बड़े नेता थे. आज आरजेडी उनकी जयंती मना रही है, लेकिन जब वे जीवित थे और सक्रिय राजनीति में थे, उस वक़्त इन्ही लोगों ने क्या कहा था, वो सबको पता है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: सरकार के काम से ‘खुश’ हैं लालू यादव!, बिहार में डबल इंजन को दी ‘हार्दिक बधाई’

बिहारः छपरा में हुई शादी में दिखा ‘रामायण’ का सीन, वरमाला के बाद दूल्हे ने हाथ जोड़ा फिर तोड़ा धनुष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
Bihar MLC Election Results LIVE: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
बिहार MLC रिजल्ट: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget