एक्सप्लोरर

बांका में हाईटेंशन तार की चपेट में आई बाराती बस, दो की मौत, दर्जनों घायल

Banka News: बस के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बस शादी समारोह से लौट रही थी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दर्जनों के घायल होने की सूचना है.

Bihar News: बांका में सोमवार (12 मई, 2025) को बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह से लौट रही बस हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई. 11 हजार वोल्ट बिजली तार का करंट बस में दौड़ गया. बस में आग लगने से मची चीख-पुकार मच गई. हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई. वहीं, करीब 18 बाराती गंभीर रूप से झुलस गए. मृतकों की पहचान 14 वर्षीय संतोष कुमार और 35 वर्षीय विजय पहाड़िया के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया.

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्कयू ऑपरेशन चलाया. सभी घायलों को जयपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र और कटोरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया. 18 में से कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है. गंभीर रूप से झुलसे लोगों को देवघर और बांका सदर अस्पताल रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि बस बौंसी थाना क्षेत्र के कुंवर भार गांव से कला डिंडा गांव जा रही थी.

मातम में बदली शादी की खुखियां

शादी समारोह से लौटने के क्रम में दर्दनाक हादसा हुआ. लोगों का गुस्सा बिजली विभाग पर फूटा. उन्होंने बताया कि जर्जर तारों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई. आग का गोला बनी बस को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. बस यात्रियों में मची भगदड़ और चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे. तब तक दो लोगों की जिंदगी समाप्त हो चुकी थी.

करंट की चपेट में आई बाराती बस

दूल्हे के पिता भैरो सिंह का कहना है कि शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. हंसी-खुशी घर लौट रहे बारातियों के साथ हादसा हुआ है. दर्दनाक मंजर कभी भुलाया नहीं जा सकता. लोगों की चीख से कलेजा मुंह को आ गया. हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची. स्थिति का जायजा लेने के बाद मामला दर्ज किया गया. ग्रामीणों ने घटना के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने और आश्रितों को मुआवजा दिए जाने की मांग की. 

ये भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बिहार में सियासी घमासान, PM मोदी करेंगे रैली, राहुल गांधी फूकेंगे जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget