एक्सप्लोरर

Banka News: बांका में नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता थाना पहुंच सुनाई आपबीती

Bihar News: मामला धोरैया थाना क्षेत्र का है. सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

बांका: जिले के धोरैया थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना (Banka News) को अंजाम दिया है. इस दुष्कर्म के मामले में पीड़िता ने धोरैया थाना में दिए आवेदन में बड़ेरी गांव निवासी नीतीश कुमार, उसका ममेरे भाई सदाशिव मंडल और एक अन्य साथी विकास कुमार को आरोपी बनाया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई. धोरैया थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया. 

मोबाइल कॉल से हुई थी जान पहचान

जानकारी के अनुसार करीब छह महीना पहले मोबाइल कॉल के जरिए पीड़िता का संपर्क बड़ेरी निवासी नीतीश कुमार के साथ हुआ था. मना करने के बाद भी बार-बार लड़की को नीतीश फोन करने लगा. साथ ही वह अपने ममेरे भाई सदाशिव से भी बात कराने लगा. सदाशिव ने नाबालिग पर धोरैया आने के लिए दबाव बनाया. इस पर लड़की अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर अपने घर से निकलकर धोरैया पहुंच गई. इस दौरान उसकी मुलाकात तीनों से हुई.

अगले दिन पीड़िता पहुंची थाना

इसके बाद नीतीश ने नाबालिग लड़की को अपने घर बड़ेरी गांव ले जाने के क्रम में बहियार के रास्ते में एक बोरिंग घर में ले गया. जहां तीनों युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वहीं, थाने में दिए आवेदन में नाबालिग ने बताया कि दुष्कर्म के बाद तीनों आरोपी उसे बोरिंग घर में ही छोड़कर फरार हो गए. शुक्रवार को सुबह पीड़िता थाने पहुंची और तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया.

तीनों आरोपी गिरफ्तार

वहीं, इस मामले धोरैया थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेजी जाएगी. इधर धोरैया पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav ने गिरफ्तार किरण भाई पटेल मामले पर मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- सुरक्षा एजेंसियां तो विपक्ष के पीछे पड़ी हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget