एक्सप्लोरर

Bihar News: बांका में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, घर से बुलाकर घटना को दिया गया अंजाम

Banka News: मामला अमरपुर थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान मैनमा ग्राम निवासी सरगुण दास के 42 पुत्र वर्षीय सदानंद दास के रूप में हुई है. वहीं, पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बांका: जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के मैनमा गांव में बुधवार की देर रात्रि भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या (Banka News) कर दी गई है. मृतक की पहचान मैनमा ग्राम निवासी सरगुण दास के 42 वर्षीय पुत्र सदानंद दास के रूप में हुई है. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में जख्मी सदानंद दास को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. गौरव कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

तीन कठ्ठा जमीन के लिए चल रहा था विवाद

इस घटना के संबंध में मृतक की पत्नी मीना देवी ने बताया कि पड़ोसी अनिल दास से पिछले एक वर्ष से लगभग तीन कठ्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. उन्होंने आगे बताया कि बुधवार की रात्रि को सभी खाना खाकर सोने जा रहे थे. इस दौरान गांव के योगेंद्र दास और पवन कुमार ने उसके पति को बुलाकर गांव की ओर लेकर चले गए. कुछ अनहोनी होने की आशंका होने पर कुछ देर बाद वह अपने छोटी बेटी को पीछे से देखने भेजी. इस दौरान रास्ते में पूर्व से घात लगाए बैठे अनिल दास का पुत्र राहुल दास, ढोढ़ी दास, भगवान दास सहित अन्य ने रास्ता रोक कर उसके पति के साथ साथ गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उन्हें गोली मारकर फरार हो गए.

घटनस्थल पर जुट गई थी लोगों की भीड़

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी. आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से जख्मी सदानंद दास को रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सदानंद दास और अनिल दास के बीच जमीन विवाद को लेकर गांव के ठाकुरबाड़ी में पंचायती रखा गया था, जिसमें गांव के अन्य लोग भी शामिल थे, लेकिन रास्ते में ही सदानंद दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा- पुलिस

इस मामले को लेकर अवर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शव को गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया. मृतक की पत्नी मीना देवी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है. पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: डेट फिक्स, 23 जून को पटना में जुटेंगे विपक्षी दलों के नेता, तेजस्वी बोले- 'BJP को रोकने के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget