एक्सप्लोरर

Banka News: बांका में बालू माफिया और पुलिस वाले भिड़े, दोनों ओर से हुई फायरिंग, कई ट्रैक्टर जब्त

Banka Crime News: पुलिस को शिकायत मिली थी कि बेलहर थाना क्षेत्र के चकवारा बालू घाट पर अवैध खनन किया जा रहा है. इसी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करने के लिए गई थी.

Banka News: सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में बालू माफिया अवैध तरीके से खनन करने में जुटे हैं. कार्रवाई करने पर वे हमला तक करने लगते हैं. ताजा मामला बिहार के बांका जिले से सामने आया है. बांका के बेलहर थाना अंतर्गत चकवारा बालू घाट पर बुधवार (12 फरवरी) की सुबह बालू माफिया और पुलिस के बीच फायरिंग हो गई. पुलिस ने मौके से कई ट्रैक्टर को भी जब्त किया है.

बताया जाता है कि अवैध तरीके से बालू खनन को लेकर पुलिस कार्रवाई करने गई थी. इस बीच बालू माफिया की ओर से न केवल पत्थरबाजी की गई बल्कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली भी चलाई गई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी सख्त कदम उठाना पड़ा. पुलिस ने भी फायरिंग की जिसके बाद बालू माफिया पीछे हटे. इस कार्रवाई के दौरान दोनों ओर से फायरिंग की बात सामने आ रही है. 

पुलिस की ओर से चलाई जा रही गोली का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि कैसे बालू माफिया और उनसे जुड़े लोगों को पीछे करने के लिए पुलिस फायरिंग कर रही है. सीन किसी फिल्म से कम नहीं था. एक तरफ से पुलिस फायरिंग करती दिखी तो दूसरी ओर से बालू माफिया भी उन्हें निशाना बना रहे थे. 

एसडीपीओ के नेतृत्व में पहुंची थी टीम

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि बेलहर थाना क्षेत्र के चकवारा बालू घाट पर अवैध खनन हो रहा है. इसी पर बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम जैसे ही वहां पहुंची तो बालू माफिया हरकत में आ गए. कार्रवाई करने पहुंची पुलिस की टीम पर उग्र होकर पत्थरबाजी करने लगे. कुछ बालू माफिया फायरिंग करने लगे. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने फायरिंग की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि अवैध खनन कार्य में संलिप्त बालू माफिया के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी है. उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि हालात को नियंत्रण में रखा जा सके. प्रशासन की स्थिति पर पैनी नजर है. इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- Patna News: 'राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा', CM नीतीश कुमार के बेटे का विरोध शुरू, पटना में लगा पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget