एक्सप्लोरर

Patna News: नए नियमों के सख्त खिलाफ हुए ऑटो चालक संघ, सरकार को दे दी ये चेतावनी

भाकपा माले विधायक ने कहा कि यह सरकार मजदूरों और गरीबों के खिलाफ काम करती है. हम लोग ये बर्दाशत नहीं करेंगे. अब बहुत कम समय रह गया है, इस सरकार का जल्द ही जाना तय है. 

Protest Against Bihar Government: बच्चों को स्कूल में आने जाने के लिए अब ऑटो और ई-रिक्शा का उपयोग नहीं किया जाएगा. बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने एक अप्रैल से इसके लिए सख्त प्रतिबंध लगा दिया है और इसको लेकर सभी थानों को भी सूचित किया गया है. अब इसको लेकर ऑटो और ई-रिक्शा संघ ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत कर दी है और सरकार के नए नियमों के खिलाफ कोर्ट में जाने की चेतावनी दे दी है.

गर्दनीबाग पहुंचे सैकड़ों ऑटो चालक

इस आंदोलन में विपक्ष का सहयोग भी दिख रहा है. पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल में सैकड़ों की संख्या में ऑटो और ई रिक्शा चालक अपनी गाड़ियों के साथ पहुंचे और बिहार सरकार के खिलाफ धरना दिया. इस मौके पर फुलवारीशरीफ के भाकपा माले विधायक गोपाल रविदास भी पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह सरकार मजदूरों और गरीबों के खिलाफ काम करती है जो कभी हम लोग बर्दाशत नहीं करेंगे. अब बहुत कम समय रह गया है, इस सरकार का जल्द ही जाना तय है. 

एक अनुमान के मुताबिक राजधानी पटना में करीब पांच हजार ऑटो और ई-रिक्शा स्कूली सेवा में लगे हैं. यूनियन का कहना है कि ऐसा करने से चालकों के रोजगार पर खतरा होगा. हम लोग निश्चित तौर पर सरकार के फैसले के विरोध में आंदोलन करेंगे. जब तक इस आदेश को वापस नहीं लिया जाएगा. 

नियम ऑटो चालकों ने क्या कहा?

सड़कों पर उतरे ऑटो चालकों ने कहा कि कई बार ऑटो का ईएमआई भी नहीं निकल पाता है. इस कारण स्कूली बच्चों को ले जाते थे. अब जब इस पर प्रतिबंध लग गया तो ईएमआई भी चुकाना मुश्किल हो जाएगा. पहले ही डीजल वाहनों को हटाकर नई गाड़ी खरीदी थी, अब नए आदेश से मुश्किलें बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: Lalu Yadav Health: लालू यादव इलाज के लिए दिल्ली रवाना, हेल्थ को लेकर दिन भर परेशान रहा राबड़ी परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget