एक्सप्लोरर

Viral Video: सुपौल में ऑटो चालक तिरंगा से साफ कर रहा था वाहन, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

Supaul News: तिरंगा झंडा को लेकर सुपौल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

सुपौल: सोशल मीडिया (Social Media) पर तिरंगा झंडा से ऑटो की सफाई करने का एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा था, जो शहर के स्टेशन चौक का बताया जा रहा है. इस वीडियो में एक ऑटो चालक तिरंगा झंडा से अपने ऑटो की सफाई (Supaul News) कर रहा है और इस दौरान इस घटना का वीडियो बनाने वाला युवक उसे लगातार ऐसा न करने की अपील भी कर रहा है, लेकिन युवक अपनी बात कहते हुए लगातार तिरंगा झंडा से ही ऑटो की सफाई करता नजर आ रहा है. वहीं, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस कप्तान ने दिया था आदेश

युवक ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो डालकर सुपौल की पुलिस से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है. वीडियो वायरल होते ही सुपौल के पुलिस कप्तान शैशव यादव एक्शन में आ गए और संबधित थाना को पहचान कर कार्यवाई का आदेश दिया है. इसके बाद सदर थाना की पुलिस ऑटो ड्राइवर को उसके गाड़ी नंबर से पहचान करने में जुट गई.

चालक को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया- पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो सुपौल स्टेशन चौक का है जहां ऑटो चालक स्टैंड में लगे अपने ऑटो को तिरंगे झंडे से अंदर बाहर साफ कर रहा है. इस दौरान वहां से गुजर रहे युवक की नजर उस ऑटो ड्राइवर पर पड़ी और वह रुककर सफाई कर रहे ड्राइवर का वीडियो बना लिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो के दो दिन के भीतर सदर थाना की पुलिस ने शनिवार को ऑटो ड्राइवर की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया. ऑटो चालक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा गांव के निवासी दिलीप कुमार  के रूप में हुई है. वहीं, सदर थाना की जांच अधिकारी नीलू कुमारी के कहा कि चालक को गिरफ्तार कर विधिसम्मत धारा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ये भी पढे़ं: Bihar News: लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन में गृह विभाग, बिहार की कई जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget