एक्सप्लोरर

Aurangabad News: स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हादसा, स्कूल की रेलिंग गिरी, 17 बच्चे जख्मी

बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के एक प्राइवेट स्कूल की यह घटना है. छह बच्चों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है.

औरंगाबाद: जिले के गोह प्रखंड के एक प्राइवेट विद्यालय में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छत की रेलिंग गिरने से 17 बच्चे जख्मी हो गए. इनमें से छह बच्चों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है. दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना गोह के पुंडौल गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल की है.

स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय के ऊपरी मंजिल पर आयोजित किया गया था. लगभग सभी बच्चे स्कूल आए हुए थे. कार्यक्रम समापन के बाद सभी बच्चे एक साथ नीचे उतरने की कोशिश करने लगे. इसी क्रम में छत की रेलिंग पर बच्चों की ज्यादा भीड़ होने से रेलिंग भरभरा कर गिर गई. रेलिंग गिरने से अधिकतर बच्चे उसके साथ ही नीचे गिर गए. ऐसे में कुल 17 बच्चे घायल हो गए. छत गिरते ही विद्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गई. घटना के बाद आस पास के ग्रामीण भी दौड़ पड़े. आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में भर्ती कराया गया. यहां से छह बच्चों की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया. 

यह भी पढ़ें- Exclusive: बाहुबली आनंद मोहन सिर्फ पटना में ही नहीं घूमा, जेल से बाहर रहकर सरकारी गेस्ट हाउस में रात भी बिताई

डीएम ने दिए जांच के आदेश

इस संबंध में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गोह अंचलाधिकारी नोमान अहमद को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. दाउदनगर एसडीओ अनुपमा सिंह को पूरे मामले में जांच का आदेश दिया गया है. घटना कैसे घटी इसकी जानकारी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल हादसे के शिकार हुए 11 बच्चे स्वस्थ हैं, लेकिन 6 बच्चों को रेफर कर दिया गया है. इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज के विशेष चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: आज लालू यादव आएंगे पटना, शाम तक फाइनल हो जाएगी मंत्रियों की लिस्ट, ये 9 नाम लगभग तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget