एक्सप्लोरर

Bihar: औरंगाबाद में पति ने पत्नी की टांगी से गला काटकर की हत्या, शव को कंबल में लपेटकर लगाई आग

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद में सनकी पति ने पत्नी के गले पर टांगी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां शनिवार को एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की टांगी से काटकर हत्या कर दी. जिसके बाद शव को कंबल में लपेटकर जला दिया. पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. 

पूरा मामला औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के जम्होर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का है. जहां ग्रामीण रमेश और उसकी पत्नी लालती के बीच मध्य रात्रि के बाद किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. सुबह करीब तीन बजे लालती ने बाहर जाने के लिए रमेश को दरवाजा खोलने को कहा. मगर रमेश ने गुस्से में दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद लालती भी बाहर नहीं जाने की बात कहकर कमरे के अंदर ही रह गई. जिससे रमेश चिढ़ गया और दरवाजा खोलकर अपनी पत्नी लालती को पीटने लगा. गुस्से में आकर उसने लालती की गर्दन पर टांगी से वार कर दिया.

पत्नी के शव को कंबल में लपेटकर लगाई आग
लालती की चिखने की आवाज सुनकर घर के लोग वहां पहुंचे तो रमेश ने कमरा बंद कर लिया और अपनी पत्नी के शव को कंबल लपेटकर आग लगा दी. घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण भी वहां पहुंचे. जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. जम्होर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसने भी दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन रमेश ने दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 

टांगी से गला काटकर की हत्या
वहीं लालती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. घटना को लेकर जम्होर थानाध्यक्ष ने बताया कि रघुनाथपुर गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. जिसमें आरोप है कि उसकी हत्या टांगी से गला काटकर की गई है. आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Bihar: पुल गिरने के मामले पर सवाल से भड़के नीतीश सरकार के मंत्री, कहा- ‘यह तरीका ठीक नहीं’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget