एक्सप्लोरर

BPSC TR 2 Result: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के रिजल्ट की प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

BPSC Teacher News: बीपीएससी शिक्षक परीक्षा के परिणाम को लेकर बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा कि पूरा रिजल्ट तैयार होते जाएगा और वेबसाइट पर अपलोड होते जाएगा.

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC Teacher Result) के दूसरे चरण का रिजल्ट आने की प्रक्रिया आज से (शुक्रवार) शुरू हो जाएगी. बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा कि टीआरई 2 में 90 समूह के रिजल्ट निकलेंगे. इतने रिजल्ट के प्रकाशन में समय लगता है. जैसे-जैसे रिजल्ट तैयार होता जाएगा वेबसाइट पर अपलोड होते जाएगा. 22 दिसंबर से इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. यह रिजल्ट बीपीएससी की सारे मानक के अनुरूप ही बनाए जा रहे हैं. बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार की देर शाम या रात से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

वहीं, बीपीएससी के विशेष सचिव रवि भूषण ने कहा कि पहले चरण में प्रधानाध्यापक और छठी से आठवीं कक्षा के कुछ विषय के रिजल्ट जारी किए जाएंगे. अन्य रिजल्ट भी समय-समय पर जारी होते रहेंगे. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

'वन जॉब, वन रिजल्ट' संभव नहीं है- अतुल प्रसाद

अतुल प्रसाद ने कहा कि कई विषयों का अब तक 'आंसर की' नहीं आया है. इसकी प्रक्रिया चल रही है. बिना 'आंसर की' के हमलोग रिजल्ट जारी नहीं करेंगे. जैसे-जैसे 'आंसर की' फाइनल होते जाएगा, वैसे ही रिजल्ट जारी होता जाएगा. बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि 'वन जॉब, वन रिजल्ट' देना संभव नहीं है. अन्य परीक्षाओं में जहां सौ और हजार में वैकेंसी आती थी, वहां लाख में वैकेंसी आई है इसलिए 'वन जॉब, वन रिजल्ट' संभव नहीं है.

'जेनरल को 40 फीसदी अंक आने पर रिजल्ट दिया जाएगा'

बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि पहले चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट के बाद कई शिकायतें मिलीं. जैसे किसी अभ्यर्थी का कहना था कि जेनरल कैटेगरी में कटऑफ से अधिक नंबर आने पर भी उसका चयन नहीं हुआ. उदाहरण के तौर पर अगर 39 नंबर कटऑफ है और उसे 43 नंबर आया है फिर भी उसका चयन नहीं हुआ है. देखिए जेनरल को 40 फीसदी अंक आने पर रिजल्ट दिया जाएगा. ऐसे में 120 नंबर की परीक्षा में उसे 48 नंबर लाना होगा. ऐसे में अगर कटऑफ 39 है और जेनरल कैटेगरी के अभ्यर्थी को 43 नंबर आया है तो उसका चयन नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें: Corona Virus: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर CM नीतीश ने की उच्चस्तरीय बैठक, सजगता को लेकर अधिकारियों को दिए कई निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget