एक्सप्लोरर

Atiq Ashraf Ahmed Murder Case: 'सस्ती लोकप्रियता...', प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या पर खूब बोले तेजस्वी

Tejashwi Yadav Comment: तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को मीडिया को बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर कहा कि यह पूरे देश में होना चाहिए.

पटना: यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) को तीन बदमाशों ने शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी. इस पर लगातार सियासत जारी है. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) सोमवार को पटना पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर ही मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जो लोग भी अपराधी हैं या अपराध है, अपराध या अपराधी से हम लोगों की कोई सहानुभूति नहीं है, लेकिन इस देश में कानून है और अपराध का खात्मा होना चाहिए. इसके लिए कानून और संविधान है. कोर्ट है.

'पुलिस कस्टडी में सबसे ज्यादा हत्या यूपी में हुई'

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने इस देश में देखा है कि प्रधानमंत्री के हत्यारों का भी ट्रायल हुआ और सजा मिली. यूपी में जो हुआ ये अतीक अहमद का जनाजा नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है. पुलिस कस्टडी में अगर सबसे ज्यादा हत्या हुई है तो यूपी में हुई है. सस्ती लोकप्रियता को देखते हुए यह काम किया गया है. सब लोग जान रहे हैं कि यूपी में किस प्रकार का शासन चल रहा है.

'ऐसा लग रहा है कि स्क्रिप्टेड है... '

तेजस्वी यादव ने कहा कि हत्यारा हत्यारा होता है. कोई हमदर्दी नहीं है लेकिन जिस तरह से पुलिस कस्टडी में हत्या हुई ऐसा लग रहा है कि ये स्क्रिप्टेड है. इस तरह कोई कस्टडी में हत्या करता है तो सवाल तो उठेंगे. वहीं एक सवाल पर कि क्या आपको लग रहा है कि ये हत्या करवाई गई है? इस पर तेजस्वी ने जवाब में कहा कि वह तो कह रहे हैं कि स्क्रिप्टेड है.

पूरे देश में हो जातीय जनगणना: तेजस्वी

वहीं बिहार में हो रहे जातीय जनगणना को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि इसकी जब हुई थी तो सभी दलों को हमने लिखा था. जातीय जनगणना पूरे देश में होनी चाहिए. अगर मल्लिकार्जन खरगे ने प्रधानमंत्री को लिखा है तो अच्छी बात है. हर जगह जातीय जनगणना होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Bihar: 'गहलोत के खिलाफ पायलट अनशन कर सकते हैं तो नीतीश के विरोध में मांझी क्यों नहीं?', पूर्व CM इस बात से हैं नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें

Embed widget