एक्सप्लोरर

Atiq Ahmad Shot Dead: बिहार के इस नेता का बड़ा बयान, अतीक अहमद हत्याकांड को बताया पाकिस्तानी साजिश 

Atiq Ahmad Killed: अतीक अहमद हत्याकांड को लेकर खूब बयानबाजी हो रही है. वहीं, इस मामले में बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रविवार को बयान दिया.

पटना: माफिया अतीक अहमद की हत्या (Atiq Ahmad Dead) अभी पूरे देश के सुर्खियों में है. इसको लेकर योगी सरकार (CM Yogi) विपक्ष के निशाने पर हैं. वहीं, इस पर खूब बयानबाजी भी हो रही है. बिहार बीजेपी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने रविवार को कहा कि यह घटना दुखद है. अतीक अहमद मामले में जांच चल रही थी. पाकिस्तानी हथियार की बात सामने आ रही थी. पुलिस को अभी तक पाकिस्तानी हथियार (Pakistani Weapons) नहीं मिले हैं तो हो सकता है पाकिस्तानी साजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया हो, जिससे पाकिस्तानी हथियार पुलिस को नहीं मिल सके.

पाकिस्तानी हथियारों के बारे में दी थी जानकारी

बता दें कि रिमांड कॉपी में अतीक अहमद ने कई खुलासे किए थे. अतीक अहमद ने माना था कि वह पाकिस्तान से हथियारों की खेंप मंगवाता था. उसने ये भी कबूला था कि उसके पास हथियारों की कोई कमी नहीं है और पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये गिराए जाने वाले हथियारों को वह खरीदता रहा. चार्जशीट के मुताबिक, अतीक अहमद ने कबूल किया था कि वह पैसा, हथियार और कारतूस बरामद करवा सकता है, बशर्ते उसे उन ठिकानों पर ले जाया जाए. 

अतीक की ताबड़तोड़ गोलीबारी में हुई थी हत्या

बता दें कि शनिवार (15 अप्रैल) देर रात अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जा रहा था, तब उन पर हमला हुआ. कथित तौर पर कुछ बाइक सवार लोगों ने अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, इस घटना पर जमकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें: Motihari Hooch Tragedy: जहरीली शराबकांड! मोतिहारी में पिछले चार दिनों में 30 लोगों की संदिग्ध मौत। जानिए 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget