एक्सप्लोरर

Atal Bihari Vajpayee: बीजेपी समझ गई CM नीतीश के दिल्ली दौरे का मकसद? रविशंकर प्रसाद बोले- 'सच तो ये है कि…'

Nitish Kumar Delhi Visit: रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार किसी भी शहर में जाएं, लेकिन लोगों ने 2024 में मोदी को पीएम बनाने का मन बना लिया है. बिहार नहीं संभाल पा रहे हैं.

पटना: अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की पुण्यतिथि पर बीजेपी के नेताओं ने पाटलिपुत्र स्थित अटल पार्क में बुधवार (16 अगस्त) को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद सहित तमाम नेता मौजूद थे.  रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम सभी अटल जी को श्रद्धांजलि देते हैं. जनसंघ से लेकर बीजेपी तक उनका योगदान महान है.

'बिहार नहीं संभाल पा रहे और देख रहे दिल्ली का सपना'

इस दौरान रविशंकर प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे का मकसद भी बताया. कहा कि अगर नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं तो जा सकते हैं. सच तो ये है कि लालू यादव ने नीतीश कुमार को दिल्ली शिफ्ट होने और तेजस्वी यादव के लिए 'गद्दी' छोड़ने को कहा था. नीतीश कुमार किसी भी शहर में जाएं, लेकिन लोगों ने 2024 में मोदी को पीएम बनाने का मन बना लिया है. बिहार में अपराधियों ने एक पुलिस की हत्या कर दी, नीतीश कुमार बिहार नहीं संभाल पा रहे हैं और दिल्ली जाने का सपना देख रहे हैं.

प्रदेश अध्यक्ष बोले- थक चुके हैं नीतीश कुमार

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा अटल बिहारी वाजपेई का राष्ट्र निर्माण में महान योगदान था. अटल बिहारी वाजपेयी के कारण ही नीतीश कुमार सीएम बने. नीतीश कुमार को अटल जी को श्रद्धांजलि देनी चाहिए. नीतीश कुमार किसी से भी जाकर मिल सकते हैं, लेकिन सच तो यह है कि वह अब थक चुके हैं. बिहार में पूरी तरह से अराजकता है. अपराधियों को खुली छूट है. बिहार में पूरी तरह से गुंडाराज है.

दिल्ली दौरे पर गए नीतीश कुमार

दरअसल, बुधवार की सुबह नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर निकले. दिल्ली में वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे. राहुल गांधी से भी मिल सकते हैं. इस दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है. मुंबई में होने वाली विपक्षी एकता की तीसरी बैठक से पहले यह दौरा अहम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- INDIA की मुंबई बैठक से पहले दिल्ली में नीतीश कुमार, सीएम केजरीवाल से होगी मुलाकात, सियासी हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget