एक्सप्लोरर

INDIA की मुंबई बैठक से पहले दिल्ली में नीतीश कुमार, सीएम केजरीवाल से होगी मुलाकात, सियासी हलचल तेज

Nitish Kumar Delhi Visit: नीतीश कुमार 12:15 से 12:30 के बीच में दिल्ली पहुंचेंगे. मुंबई में होने वाली बैठक से पहले नीतीश और केजरीवाल की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है.

पटना: विपक्षी एकता की तीसरी बैठक मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को होना है, लेकिन उससे पहले इसकी तैयारी भी जोरों पर चल रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बैठक की अगली रणनीति में क्या कुछ होना है इसको लेकर आज बुधवार (16 अगस्त) को दिल्ली रवाना होने वाले हैं. नीतीश कुमार आज पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट से 10:55 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. 12:15 से 12:30 के बीच में दिल्ली पहुंचेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) से मुलाकात करेंगे.

अहम मानी जा रही है ये मुलाकात

लोकसभा और राज्यसभा में ट्रांसफर पोस्टिंग अध्यादेश पास होने के बाद नीतीश कुमार पहले ऐसे नेता हैं जिनकी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात होने जा रही है. मुंबई में होने वाली बैठक से पहले यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. इसको लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है.

राहुल गांधी से भी मिल सकते हैं नीतीश कुमार

अरविंद केजरीवाल के अलावा सीएम नीतीश कुमार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं. इस दिल्ली दौरे के दौरान INDIA गठबंधन के कई नेताओं से भी मुलाकात होने की बात बताई जा रही है. बता दें कि यह चर्चा जोरों पर है कि मुंबई में होने वाली बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की बात हो सकती है. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मुंबई में होने वाली विपक्षी एकता की  तीसरी बैठक में नीतीश कुमार का नाम संयोजक के लिए प्रस्तावित कर उस पर मुहर लगाई जा सकती है.

हालांकि दिक्कत की सबसे बड़ी वजह है कि महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी के बीच दो फाड़ हो चुकी है. ऐसे में दोनों आयोजकों उद्धव ठाकरे और शरद पवार के सामने एक बड़ी चुनौती होगी. इस चुनौती को कम करने के लिए नीतीश कुमार दिल्ली में विपक्षी नेताओं के साथ रणनीति पर काम कर सकते हैं. राहुल गांधी से इस मसले पर भी अहम बातें हो सकती हैं.

बेंगलुरु में बैठक के बाद राहुल गांधी की मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नहीं हुई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राहुल गांधी उसी दिन मीसा भारती के आवास पर लालू प्रसाद यादव से मिले थे. नीतीश कुमार से मुलाकात नहीं हुई थी, इसलिए राहुल गांधी और नीतीश कुमार की मुलाकात होती है तो ये भी अहम होगा.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: बिहार के 35 बड़े कांग्रेसी नेता पहुंच रहे दिल्ली, खरगे और राहुल गांधी करेंगे बैठक, तय होगी सीट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
बिहार: औरंगाबाद में जयमाला के दौरान छज्जा टूटन से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 2 की मौत, 25 घायल
बिहार: औरंगाबाद में जयमाला के दौरान छज्जा टूटन से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 2 की मौत, 25 घायल
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
Bihar News: राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget