एक्सप्लोरर

Asia Rugby 2025: बिहार में पहली बार एशिया  रग्बी अंडर-20 का होगा आयोजन, जानें कौन देश के खिलाड़ी होंगे शामिल

भारतीय रग्बी खेल संघ के अध्यक्ष राहुल बोस ने बताया कि रग्बी एक लोकप्रिय खेल है. दुनिया भर में खेला जाता है. खासकर ग्रेट ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में पहले ज्यादा खेला जाता था.

खेल विभाग अलग होने के बाद से बिहार में लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन हुए हैं. खेल विभाग एक बार फिर राजगीर स्टेडियम में एशिया का एक नया खेल एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन करने जा रहा है. यह खेल 9 एवं 10 अगस्त को आयोजित होगा. इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एशिया के इस खेल के 9 देश के 8 पुरुष और 8 महिला टीम भाग लेगी.

इन देशों से आ रहीं टीमें

खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बहुत ही नायाब खेल है इसमें 20 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी भाग लेते हैं इस टूर्नामेंट में जीने नौ देशों के खिलाड़ी भाग देखेंगे उसमें भारत के अलावा चीन, हॉन्गकॉन्ग, यू.ए.ई, उज़्बेकिस्तान कजीकिस्तान, श्रीलंका से पुरुष एवं महिला दोनों टीम शामिल हो रही है. जबकि मलेशिया से सिर्फ पुरुष टीम और नेपाल से सिर्फ महिला टीम इस खेल में भाग ले लेने वाले है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच अगस्त को राजगीर में जाकर स्टेडियम का मुआयना किया था. खिलाड़ियों का आने शुरू हो गया है .चीन के खिलाड़ी आज शाम को पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले हैं, जो खिलाड़ी पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे वहां से नालंदा एस्कॉर्ट टीम उन्हें राजगीर स्टेडियम तक ले जाएगी नेपाल से बाय रोड टीम आ रही है.

भारत से खेलने वाले में पुरुष टीम के कप्तान पश्चिम बंगाल के रहने वाले सुमित कुमार राय है, जबकि महिला टीम की कप्तान मुंद्रिका शुक्ला जो राजस्थान की रहने वाली है. इस खेल में बिहार के भी चार महिला और दो पुरुष टीम भाग ले रही है. इसमें महिला टीम में पटना की आरती कुमारी, सुपौल की अंशु कुमारी, नालंदा की अल्पना कुमारी और मुजफ्फरपुर की गुड़िया कुमारी इस खेल को खेलेंगे, जबकि पुरुष में पटना के गोल्डन कुमार और पटना के ही सागर प्रकाश टीम में शामिल रहेंगे.

रग्बी खेल संघ के अध्यक्ष ने क्या कहा?

भारतीय रग्बी खेल संघ के अध्यक्ष राहुल बोस ने बताया कि रग्बी एक लोकप्रिय खेल है, जो दुनिया भर में खेला जाता है. खासकर ग्रेट ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में पहले ज्यादा खेला जाता था, लेकिन अब भारत  के हर राज्यों में इस खेल के अच्छे खाते खिलाड़ी हैं. उन्होंने बताया कि रग्बी एक टीम खेल है जो एक अंडाकार गेंद से खेला जाता है, जिसमें दो टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर प्रतिस्पर्धा करती हैं.

इसका मुख्य लक्ष्य गेंद को प्रतिद्वंद्वी टीम के 'ट्राईलाइन' के पीछे ले जाकर अंक अर्जित करना है, जिसे 'ट्राई' कहा जाता है. रग्बी में, खिलाड़ी गेंद को पास, किक या टैकल कर सकते हैं, लेकिन गेंद को केवल पीछे या बगल में पास किया जा सकता है, आगे की ओर नहीं.

ये भी पढ़ें: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज, विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget