एक्सप्लोरर

हार्ट अटैक से हुई ASI राजीव कुमार की मौत- DGP विनय कुमार

Araria ASI Death: बिहार डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि राजीव कुमार की पीट-पीट कर हत्या नहीं की गई है. यह पूरी तरह से गलत है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.

DGP Vinay Kumar: अररिया में संदिग्ध परिस्थिति में एएसआई की हुई मौत को लेकर डीजीपी विनय कुमार ने गुरुवार को एबीपी न्यूज ने बातचीत की. डीजीपी ने कहा कि पोस्टमार्टम के दौरान प्रथम दृष्ट्या दिख रहा है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है. राजीव कुमार की पीट-पीट कर हत्या नहीं की गई है. यह पूरी तरह से गलत है. इसमें कोई सत्यता नहीं है. राजीव कुमार के शरीर पर कोई जख्म भी नहीं है.

राजीव पहले से बीमार चल रहे थे- DGP

विनय कुमार ने कहा कि वांछित अभियुक्त अनमोल यादव को पुलिस की टीम पकड़ने गई थी. गिरफ्तारी हो गई थी, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उसके परिजन उसको छुड़ाने का प्रयास कर रहे थे. वहां पर जगह कम थी, पुलिस टीम वाहन को बैक नहीं कर पा रही थी. उसी दौरान धक्का मुक्की में ASI राजीव कुमार अचेत होकर गिर गए. इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. राजीव पहले से बीमार चल रहे थे. पूर्व में CID स्पेशल ब्रांच में काफी दिन तक पोस्टेड थे. इस घटना में FIR दर्ज की गई है.

डीजीपी ने बताया कि अपराधी अनमोल यादव को छुड़ाने आए परिवार वालों और साथ के लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तीन लोगों की गिरफ्तारी अभी हुई है. संख्या और बढ़ेगी. अपराधी अनमोल यादव अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. 

बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए क्या एनकाउंटर पॉलिसी अपनाई जाएगी? इस पर उन्होंने कहा कि एनकाउंटर की कोई नीति नहीं होती है. हमारे कानून में प्रावधान है कि अगर अपराधी पुलिस पर हमला करते हैं तो पुलिस भी सेल्फ डिफेंस में फायर करती है. कभी कभी तो ऐसा होता है कि पुलिस फायर नहीं करती है, लेकिन अपराधी फायर करके निकलने लगता है या पुलिस पकड़ने गई तो भागने लगता है, तो न्यूनतम बल का प्रयोग कर उसको हम अपने वश में कर सकते हैं. एनकाउंटर की कोई पॉलिसी नहीं है, लेकिन नियम संगत कार्रवाई होगी. सिचुएशन पर निर्भर करता है कि किस तरह की सिचुएशन वहां पर उत्पन्न हुई.

होली और जुमे की नमाज को लेकर सख्स आदेश 

वहीं होली और जुमे की नमाज एक ही दिन 14 मार्च को है, लेकिन बिहार में 15 मार्च को भी कई जगह होली मनाई जा रही है. पुलिस की तैयारी कैसी है? किस तरह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं? इस पर उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

सभी जिलों के पुलिस मुख्यालयों और पुलिस स्टेशनों को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. जिन इलाकों में जुम्मे की नमाज अदा की जानी है, वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है. ताकि किसी भी तरह की विधि-व्यवस्था की समस्या न हो और लोग शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में दोनों त्योहारों को मना सकें. 

पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि किसी भी तरह की अफवाह न फैले और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे. ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए निगरानी, अफवाहों को रोकने के लिए साइबर टीम सक्रिय, शराब और उपद्रवियों पर कड़ी नजर रहेगी. DJ और अश्लील गाने पर रोक रहेगी.

ये भी पढ़ें: अररिया में ASI की मौत मामले में जांच के लिए SIT का गठन, 6 आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget