एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक मामले में अश्विनी चौबे ने CM नीतीश से पूछे सवाल, सरकार घड़ियाली आंसू क्यों बहा रही है? 

Atiq Ahmed Killed: माफिया अतीक अहमद को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने नीतीश सराकर पर जमकर हमला बोला.

बक्सर: केंद्रीय पर्यावरण जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Kr Choubey) पांच दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर पहुंचे. मीडिया से कई मुद्दों पर उन्होंने बातचीत की. इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अतीक मामले पर बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार घड़ियाली आंसू क्यों बहा रही है? अतीक के नाम पर हाय तौबा क्यों? उत्तर प्रदेश में उत्तम सरकार (UP Government) है. सर्वोत्तम शासन चल रहा है, वहां जनता का राज है और बिहार में जंगलराज है. उत्तर प्रदेश में अतीक मामले में अपराधियों को दबोचा गया और इस पर जांच टीम बैठाकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

'बिहार में सड़क पर खुलेआम अपराधी गोली चला रहे हैं'

अश्विनी चौबे ने कहा कि देश के दो प्रधानमंत्री भी मारे गए, जिनके लिए देश की सबसे बड़ी सुरक्षा थी फिर यह जो अपराधियों के पक्ष में जो घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. बिहार सरकार को क्या हो गया है? उत्तर प्रदेश की घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री के बयान को उन्होंने गलत ठहराया. उन्होंने कहा कि बिहार में सड़क पर खुलेआम अपराधी गोली चला रहे हैं. लोगों की जान चली जा रही है. बिहार में हत्या और दुष्कर्म की घटना आए दिन हो रही है. इसके लिए सरकार क्या कर रही है?

पूरे देश के लिए योगी सरकार रोल मॉडल है- अश्विनी चौबे 

यूपी सरकार को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे देश के लिए योगी सरकार रोल मॉडल है. योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में उदाहरण पेश किया है, जो बुलडोजर बाबा के रूप में प्रसिद्ध हो गए हैं. जमीन माफिया की सूचना मिलने पर दो घंटे के अंदर जमीन और मकान पर कब्जा करने वालों पर बुलडोजर बाबा का बुलडोजर कार्रवाई करना शुरू कर देता है. यह शासन और प्रशासन है. बिहार में दुशासन बाबू हैं, जो बिहार में लचार कुमार, बेबस कुमार हैं. जो पूरी तरह जंगलराज के गोद में बैठ गए हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Cabinet Meeting: कैबिनेट की बैठक में 11 एजेंडों पर मुहर, बिहार के इन दो जिलों में DNA जांच के लिए खुलेगी यूनिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget