एक्सप्लोरर

अश्विनी चौबे के बयान पर भड़की CM नीतीश कुमार की JDU, 'वह बीजेपी के अध्यक्ष नहीं हैं...'

Ashwini Choubey News: अश्विनी चौबे ने कहा था कि अगला बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए के नेतृत्व में लड़ा जाए. वहीं अब उनके इस बयान पर जेडीयू की प्रतिक्रिया सामने आई है.

JDU on Ashwini Choubey: बिहार बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के मुख्यमंत्री पद को लेकर दिए गए बयान से बिहार की सियासत गर्मा गई है. वहीं अब इस उनके बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की तरफ से पलटवार किया गया है.

जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा, "अश्विनी चौबे बीजेपी के अध्यक्ष नहीं हैं. हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने किसके चेहरे पर चुनाव होगा कि स्थिति को स्पष्ट किया है. सम्राट चौधरी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि 2025 में नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा."

अभिषेक झा ने आगे कहा, "बिहार की जनता ने समय-समय पर यह साबित किया है कि नीतीश के चेहरे पर लोगों को अटूट भरोसा है. कौन लोग क्या बोलते हैं हमने सुना भी नहीं है. अश्विनी चौबे के बातों का कोई मतलब नहीं है. 

सम्राट चौधरी पर अश्विनी चौबे के बयान पर जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि उनकी मंशा क्या है किसको क्या कहना चाहते हैं वह खुद ही समझे और पार्टी के भीतर क्या चल रहा है ये तो उनकी पार्टी के लोग बेहतर बता सकते हैं. 

अश्विनी चौबे ने क्या कहा?
बता दें कि अश्विनी चौबे ने कहा, "इस बार बिहार में एनडीए बीजेपी के नेतृत्व में चुनाव लड़े. बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी चाहिए. पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर आए और एनडीए को भी आगे बढ़ाए. हम नीतीश कुमार को साथ लेकर चल रहे थे, आज भी चल रहे हैं, आगे भी चलेंगे."

'राष्ट्रीय जनता दल को जनता ने जवाब दिया'
इसके अलावा जेडीयू प्रवक्ता ने आरजेडी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "आरजेडी की चार सीटें आई हैं उसमें से भी कई सदस्य एनडीए में आने के लिए विचलित हैं. आरजेडी को जनता ने जवाब दे दिया है."

ये भी पढ़ें

...तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में नहीं होगा 2025 का चुनाव? अश्विनी चौबे के बयान से बवाल मचना तय

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget