एक्सप्लोरर

Bageshwar Sarkar: 'बाबा को जेल में डाल दें... हो जाएगा लंका दहन', लालू का नाम लेते हुए बहुत कुछ कह गए अश्विनी चौबे

Buxar News: केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे रविवार को बक्सर में थे. इस दौरान उन्होंने ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर बयान देने वालों को करारा जवाब दिया.

बक्सर: पटना के नौबतपुर में 13 मई से बाबा बागेश्वर (Baba Bageshwar) का कार्यक्रम है. जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे बयानबाजी भी तेज हो रही है. रविवार (7 मई) को अपने एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) पर बयान देने वालों पर करारा हमला बोला. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का नाम लेते हुए बड़ी बात कह दी.

अश्विनी चौबे ने सीधे तौर पर आरजेडी सुप्रीमो को चैलेंज करते हुए कहा कि लालू यादव को अगर हिम्मत है तो पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जेल भेज कर दिखा दें. धीरेंद्र शास्त्री हनुमान जी के अनुवाई (भक्त) हैं. उनको जेल में बंद करने की बात कह रहे हैं. लंका दहन हो जाएगा. अंत ऐसा होगा कि राम नाम लेने वाला भी कोई नहीं बचेगा.

रावण से सबक सीखना चाहिए: अश्विनी चौबे

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में आगे अश्विनी चौबे ने कहा कि जो जेल भेजने की बात कह रहे हैं उन्हें रावण से सबक सीखना चाहिए. कहा कि जो लूटने वाला है, वह बाहर रहे और जो संस्कृति का रक्षा कर रहा है वह जेल में रहे. हिम्मत है लालू प्रसाद को तो बागेश्वर बाबा को जेल में डाल दें. ऐसे सनातन संस्कृति का प्रचार करने वाले धर्मावलंबी, ऐसे हनुमान के भक्तों को जेल में बंद करेंगे? अश्विनी चौबे ने कहा कि हनुमान जी को बंद करके पूछ में आग लगा दी गई थी. क्या हुआ परिणाम, स्वर्ण महल लंका जल गया, जहां रावण का सदा सदा के लिए अंत हो गया.

आरजेडी और प्रशांत किशोर की टीम में कई आईएएस और आईपीएस शामिल हुए हैं. सदस्यता ग्रहण करने पर अश्विनी कुमार चौबे ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आईएएस और आईपीएस द्वारा सदस्यता लेने से कुछ नहीं होने वाला है. इसकी जांच होनी चाहिए. ये सब घाल मेल करने वाले लोग हैं. बता दें कि रविवार (7 मई) को आरजेडी में एक पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने सदस्यता ली है. वहीं जन सुराज में कई रिटायर्ड आईएएस पटना में सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं. रविवार को 12 पूर्व आईपीएस भी प्रशांत किशोर की टीम में शामिल हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham: पटना में लगने वाले दरबार में किसका निकलेगा पर्चा? कौन हो सकता है शामिल? यहां जानिए हर जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget