एक्सप्लोरर

'शादी करेंगे... कल करेंगे', चुनाव लड़ने के लिए अशोक महतो ने किया विवाह का एलान, रहा है आपराधिक इतिहास

Ashok Mahato News: अशोक महतो ने आरजेडी से मुंगेर सीट पर दावा ठोक दिया है. एबीपी न्यूज़ के संवाददाता से बात करते हुए अशोक महतो ने सोमवार को बड़ा बयान दिया.

Ashok Mahato: एनडीए में बिहार की सीटों के बंटवारे के बाद सूबे की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. बिहार की हॉट सीटों पर प्रत्याशी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. ऐसे में कई सीटों पर दावेदारी को लेकर चेहरे सामने आने लगे हैं. इनमें मुंगेर लोकसभा सीट का नाम सबसे ऊपर है. इस सीट से अभी जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंंह सांसद हैं. वहीं, अशोक महतो ने आरजेडी से इस सीट पर दावा ठोक दिया है. एबीपी न्यूज़ के संवाददाता से बात करते हुए अशोक महतो ने सोमवार को बताया कि अपनी पत्नी को ही चुनाव के मैदान में उतारेंगे और कल शादी भी करेंगे.

उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए पहला विकल्प पत्नी है और दूसरा विकल्प भतीजा है. लालू यादव आरजेडी से जब उनके नाम का एलान कर देंगे. इसके बाद सभी जानकारी दी जाएगी.

कौन हैं अशोक महतो?

बिहार में कभी अशोक महतो गिरोह काफी सक्रिय था. उसका नेतृत्व अशोक महतो ने किया था और इसमें पिंटू महतो भी शामिल था. अशोक महतो और उसका गिरोह 2005 में मौजूदा लोकसभा सदस्य राजो सिंह की हत्या के लिए जिम्मेदार माना गया. अशोक महतो को जेल भेजा गया, लेकिन 2002 में वह नवादा जेल से भाग गया. जेल से भागने के दौरान पिंटू महतो ने तीन पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी. कहा जाता है कि गिरोह के नेता कुर्मी या कोइरी जाति से रहा करते थे. इस गिरोह को नालंदा, नवादा और शेखपुरा क्षेत्रों में पिछड़ी जातियों का समर्थन प्राप्त था.

1990 के दशक के अंत में बड़ी संख्या में अगड़ी जाति के लोगों की हत्या के लिए महतो और उसका गिरोह जिम्मेदार था. महतो और गैंगस्टर अखिलेश सिंह के बीच प्रतिद्वंद्विता ने बिहार के नवादा, नालंदा और शेखपुरा जिला के 100 से अधिक गांवों को प्रभावित किया था.

'खाकी द बिहार चैप्टर'

आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की किताब पर आधारित वेब सीरीज 'खाकी द बिहार चैप्टर' अशोक महतो से जुड़ा हुआ था. हालांकि इस वेब सीरीज का अशोक महतो के समर्थकों ने विरोध भी किया और कहा है कि इस सीरीज में कुछ कहानी गलत भी है.

स्वागत की थी चर्चा

इधर, पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी अशोक महतो उर्फ साधू जी 17 दिसंबर को भागलपुर कारा से रिहा होने के बाद अपने पैतृक घर बढ़ौना देर शाम सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे तो समर्थकों ने चातर मोड़ और बढ़ौना मोड़ पर गाड़ियों के काफिले के साथ उनका स्वागत किया.

जहानाबाद जेल ब्रेक कांड में मिल चुकी है सजा

बता दें कि 52 साल के अशोक महतो ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन अब वह मंगलवार को शादी की बंधन में बंधने जा रहे हैं. वहीं, जहानाबाद जेल ब्रेक कांड में अशोक महतो को कोर्ट ने दोषी करार दिया था और फिर उन्हें सजा दी थी. जब दोषी करार होते हैं और सजायाफ्ता हो जाते हैं तो चुनाव लड़ने से वंचित हो जाते हैं. अशोक महतो खुद चुनाव नहीं लड़ सकते हैं इसलिए शादी करके अपनी पत्नी को चुनाव के मैदान में उतारेंगे. 

ये भी पढ़ें: Pashupati Paras: पशुपति पारस कर सकते हैं बड़ा एलान, RLJP को लेकर आया नया अपडेट, कयासों का दौर शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget