एक्सप्लोरर

Watch: ‘नीतीश किसी की कृपा से नहीं बने हैं CM’, अशोक चौधरी ने तेजस्वी से जुड़े सवाल पर दिए कई गोल मोल जवाब

Ashok Choudhary Statement: मंगलवार को रांची में उन्होंने तेजस्वी यादव पर पूछे गए सवालों को लेकर जवाब दिए हैं. बताया है कि नीतीश कुमार को क्यों बीजेपी और आरजेडी ने हमेशा सीएम बनाया है.

पटना: बिहार की राजनीति में जो घमासान मचा है उसकी लड़ाई रांची तक पहुंच गई है. रांची में जेडीयू के एक नेता की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान आया है. जेडीयू के झारखंड प्रभारी सह बिहार सरकार के मंत्री डा. अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने कहा है कि नीतीश कुमार किसी की कृपा से सीएम नहीं बने हैं. उनमें काबिलियत है इसलिए वो मुख्यमंत्री हैं. सवाल तेजस्वी को लेकर किया गया था. बिहार में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की बात कही जा रही इस पर ही बयानबाजी चल रही है.

नीतीश में काबिलियत तभी बीजेपी आरजेडी ने बनाया सीएम

झारखंड में अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का व्यक्तित्व ऐसा है कि बीजेपी और आरजेडी पार्टी उनको मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करती है. रांची के एक गेस्ट हाउस में संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने मंगलवार को ये बातें कहीं हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी कार्यशैली और कार्यप्रणाली से मुख्यमंत्री बने हैं. उनसे तेजस्वी को लेकर एक और सवाल किया गया कि अगले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएगा या नहीं. इस पर उन्होंने सीधा कुछ जवाब नहीं दिया. कहा कि उनको कुछ देर में बिहार लौटना है. उनको ये पता भी नहीं है कि वो जिंदा लौटेंगे या मुर्दा तो ऐसे में कैसे 2025 का आकलन कर लें कि उस वक्त क्या होगा. कुछ नहीं कहा जा सकता है.

प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर दिया ये जवाब

नीतीश की प्रधानमंत्री उम्मीदवारी वाले सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री ने कभी नहीं कहा कि वो पीएम पद के लिए उम्मीदवार होंगे. बस महागठबंधन को मजबूती से तैयार करने की बात कही गई है. बता दें कि बिहार में तेजस्वी यादव के अगल चुनाव में मुख्यमंत्री पद पर नेतृत्व करने की बातें चल रही हैं. नीतीश ने भी उनको आगे बढ़ाने की बातें कहीं हैं. इन सब मुद्दों को लेकर ही अशोक चौधरी से सवाल किया गया जिस पर उन्होंने ये बातें कहीं हैं.

यह भी पढ़ें- Sudhakar Singh के खिलाफ RJD ने लिया बड़ा एक्शन, लालू के कहने पर शो कॉज नोटिस जारी, अब कार्रवाई की तैयारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget