एक्सप्लोरर

Jharkhand Election 2024: झारखंड चुनाव को लेकर चल रही JDU की बैठक खत्म, सीट बंटवारे पर क्या बोले अशोक चौधरी?

Elections 2024: जेडीयू के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे बड़े आलाकमान और बीजेपी के आलाकमान से बातचीत चल रही है. बातचीत के बाद ही सीटों को लेकर कुछ कहा जा सकता है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा के चुनाव को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच सीटों पर सहमति नहीं बनी है. चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज मंगलवार (15 अक्टूबर) को बैठक की. इसमें जेडीयू के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी भी शामिल हुए. बैठक में झारखंड चुनाव को लेकर सीटों पर रणनीति बनाई गई और चर्चा की गई. बैठक खत्म होने के बाद अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत में यह साफ कर दिया कि अभी सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी से बातचीत चल रही है. 

बीजेपी की ओर से दो सीट दिए जाने की चर्चा पर अशोक चौधरी ने कहा कि नहीं अभी बातचीत चल रही है. हमारे बड़े आलाकमान और बीजेपी के आलाकमान से बातचीत चल रही है. बातचीत के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. अशोक चौधरी ने कहा कि यह कह पाना कि दो सीट जेडीयू को दी गई यह अभी ठीक नहीं है. 

झारखंड में 11 सीटों पर जेडीयू ने ठोका है दावा

बता दें कि आज मंगलवार को ही एबीपी न्यूज़ से बातचीत में झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने यह कहा कि हम लोग 11 सीटों पर लड़ना चाहते हैं. दो सीटों की चर्चा पर कहा कि सवाल ही नहीं उठता है. खीरू महतो के इस बयान से यह साफ हो गया है कि जेडीयू कम सीटों में मानने वाली नहीं है. हालांकि देखना होगा कि बीजेपी कितनी सीटें देती है.

उधर खबर है कि महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज तारीखों का ऐलान हो सकता है. इसकी तैयारी पूरी हो गई है. भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की ओर से कहा गया है कि आज दोपहर 3:30 बजे इस संबंध में जानकारी दी जाएगी. उधर कई सीटों पर उपचुनाव भी है तो हो सकता है कि उन सीटों पर भी चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा की जाए.

यह भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: झारखंड में JDU ने इतनी सीटों पर दावा ठोका, CM नीतीश के पास पहुंची लिस्ट, टेंशन में BJP!

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget