एक्सप्लोरर

Patna News: '400 सीट दीजिए मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे', अमित शाह के बयान पर पटना में क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. ओवैसी ने कहा कि उम्मीद कर रहे हैं कि तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना बनें.

Asaduddin Owaisi in Patna: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी शनिवार (25 मई) को पटना पहुंचे. असदुद्दीन ओवैसी आज काराकाट में प्रचार करेंगे. इसके बाद पटना में भी उनका चुनावी कार्यक्रम है. पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. सवालों के जवाब में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश की जनता तय करेगी लेकिन हम तो उम्मीद कर रहे हैं कि तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना बनें. इस दौरान ओवैसी ने अमित शाह के एक बयान का भी जवाब दिया.

इस सवाल पर कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से कहा है कि बीजेपी को 400 सीटों से जिताएं वो मुस्लिम आरक्षण को खत्म कर देंगे. इस पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वो तो सबका ही आरक्षण बंद कर देंगे. संविधान खत्म कर देंगे. ये सब उनके इरादे हैं.

आरा में अमित शाह ने दिया था बयान

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीते शुक्रवार को आरा पहुंचे थे. यहां से आरके सिंह के पक्ष में प्रचार करने के लिए वो आए थे. इसी दौरान उन्होंने लोगों से यह कहा था कि आप भारतीय जनता पार्टी को 400 पार करा दो ये मुस्लिम आरक्षण रद्द करके हम पिछड़ा अति पिछड़ा को देने का काम करेंगे.

अख्तरुल ईमान बोले- 'कोई नहीं करता एमवाई की बात'

वहीं दूसरी ओर बीते शुक्रवार को एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में एमवाई समीकरण को लेकर सवाल उठाए थे. कहा था कि आज कोई एमवाई समीकरण की बात नहीं करता. कभी लालू यादव किया करते थे. मैं उनकी इज्जत करता हूं. अब तेजस्वी ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी ए टू जेड की पार्टी है और बात अगर नीतीश कुमार की है तो नीतीश कुमार कब क्या बोल दें किसी को पता नहीं. यह भी कहा था कि एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के चुनावी सभा में आने से प्रभाव जरूर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: 'कोई दल या मोर्चा बनाऊंगा तो...', चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
Embed widget