एक्सप्लोरर

Arrah Train Accident: अलग-अलग हादसों में ट्रेन से कटकर 2 लोगों की मौत, जमकर हंगामा, घंटों बाधित रहा परिचालन

Bihar News: बिहिया स्टेशन के साथ कुल्हड़िया एवं कोइलवर स्टेशन के बीच रविवार को हुए दो अलग-अलग हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. बिहिया में लोगों ने घटना के विरोध में जमकर हंगामा किया.

आरा: दानापुर-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के बीच बिहिया रेलवे स्टेशन और कुल्हड़िया एवं कोइलवर स्टेशन के बीच रविवार को ट्रेन से कटकर 2 लोगों की मौत हो गई. इसे लेकर दिन भर अफरा-तफरी मची रही. एक की उम्र 20 वर्ष और दूसरे की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है. बिहिया रेलवे स्टेशन स्थित डाउन रेल ट्रैक पर रविवार की दोपहर रेल ट्रैक पार करने के क्रम में बक्सर से आरा की ओर जा रही एक्सप्रेस नॉन स्टॉप ट्रेन की चपेट में आने से 32 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दस साल की उसकी बेटी बाल-बाल बच गई.  

धरने पर बैठे लोग, घंटों रहा अफरातफरी का माहौल 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और बिहिया नगर पंचायत के अध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय लोग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर धरने पर बैठ गए जिससे मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही. धरना दे रहे लोगों के मुताबिक बिहिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 से 3 पर जाने में इस्तेमाल की जानेवाली फुट ओवरब्रिज काफी दिनों से जर्जर है जिसका निर्माण धीमी गति से कराया जा रहा है.

ब्रिज का निर्माण धीमा होने से लोग रेल ट्रैक को पार कर बिहिया शहर के दोनों ओर आ जा रहे हैं जिससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं. लोगों ने जल्द से जल्द फुट ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य पूरा करने और मृतक युवक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. इस दौरान धरने पर बैठे लोगों ने रेल ट्रैक से शव को उठाने नहीं दिया, जिससे डाउन लाइन पर परिचालन लगभग तीन घंटे तक बाधित रही.  

ममेरे भाई की शादी में शामिल होने गांव आया था मृतक

हादसे का शिकार दिनेश साह मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था.फिलहाल वह अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने गांव आया हुआ था.मृतक के छोटे-छोटे तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं. रविवार को वह अपनी बेटी अंशु की चप्पल खरीदने बिहिया बाजार आया हुआ था. चप्पल खरीदने के बाद वह बिहिया स्टेशन के प्लेटफ्रॉम नंबर 1 पर जा रहा था लेकिन वह हादसे का शिकार हो गया.

थ्रू ट्रेन की चपेट में आने से हो गए शरीर के टुकड़े-टुकड़े  

पिता की मौत अपनी आंखों से देख दस साल की बेटी अंशु रोए जा रही थी.अंशु के आंसू देखकर लोगों की आखें भर आईं. वहीं मृतक की पत्नी छाया देवी और मां का रो रो कर बुरा हाल है. घटना के वक्त उन्होंने अपनी बेटी को प्लेटफार्म पर चढ़ा दिया था और खुद प्लेटफार्म पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तब तक थ्रू ट्रेन लूप लाइन पर तेज गति से आ गई और शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए.  

स्थानीय लोग घटना की वजह मेन लाइन पर लगी मालगाड़ी को बताते हुए फुट ओवरब्रिज का निर्माण जल्द कराने की मांग करते हुए स्टेशन पर धरने पर बैठ गए जिससे दानापुर-डीडीयू रेलखंड पर अप और डाउन लाइन पर दो घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा. काफी देर के बाद मौके पर पहुंचे आरा जीआरपी थानाध्यक्ष और बिहियां सीओ के आश्वासन के बाद धरना दे रहे लोग स्टेशन से वापस लौटे जिसके बाद रेल परिचालन बहाल हो पाया.  

बिहिया स्टेशन पर डाउन ट्रैक पर शव पड़े होने के कारण तीन घंटों तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. इस दौरान डाउन से होकर गुजरने वाली करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं. इधर, ट्रेनों का परिचालन ठप होने के मामले में रेल प्रशासन कार्रवाई करेगी. इस संबंध में आरा आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमारी ने बताया कि ट्रेन परिचालन ठप होने के मामले में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.  

ट्रेन से गिरकर मिस्त्री की मौत

वहीं कुल्हड़िया एवं कोइलवर स्टेशन के बीच अप लाइन पर रविवार की शाम ट्रेन से गिरकर एक मिस्त्री की मौत हो गई.मृतक की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी नन्हे लाल गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र मनु कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. वहीं मृतक के भाई संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पढ़ाई-लिखाई के साथ पलंबर का भी काम करता था. रविवार की सुबह घर से खाना खाकर पटना काम करने निकला था. शाम में जब वह ट्रेन से वापस लौट रहा था और लौटने के क्रम में जब कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन से उतर रहा था.

उसी दौरान वह ट्रेन से गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद परिजन ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों को सूचना मिली कि एक युवक ट्रेन से गिरकर कट गया है. सूचना पाकर वह घटनास्थल पर पहुंचे और कपड़े देख उसकी पहचान की. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Summer Camp: इस बार गर्मी की छुट्टियों में लगेगा समर कैंप, मस्ती के साथ होगी पढ़ाई भी, जानें नई पहल की बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget