एक्सप्लोरर

Arrah Train Accident: ट्रेन की चपेट में आने से पंचायत सदस्य के बेटे- पत्नी की मौत, मृतका के भाई ने जीजा पर लगाए गंभीर आरोप

Arrah News: पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके में कोहराम मच गया है. मृतका के भाई ने मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं.

आरा: दानापुर-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के बीच बिहिया रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर बुधवार दोपहर हिमगिरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से पंचायत समिति सदस्य की पत्नी और बेटे की मौत हो गई. मृतकों में भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव निवासी मंजी यादव की 28 वर्षीया पत्नी रमिता देवी और दो वर्षीय पुत्र छोटू कुमार शामिल थे. मंजी यादव बभनियांव पंचायत के बीडीसी मेंबर हैं. वहीं पंचायत समिति सदस्य की पत्नी की बेटे सहित खुदकुशी किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है. घटना को लेकर अफरातफरी का माहौल है. 

वर्ष 2014 के मई में हुई थी रमिता की शादी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रमिता की शादी वर्ष 2014 में मई में हुई थी. पति और ससुरालवालों की ओर से एक लाख रुपये नगद एवं शहर में जमीन खरीदने और बाइक के लिए अक्सर प्रताड़ित किया जाता था. पिछले पांच मई को उसकी चचेरी बहन पूजा कुमारी की शादी थी. इसे लेकर वे लोग उसकी विदाई कराने उसके ससुराल गए थे. तब पति ने भेजने से मना कर दिया था. 

मृतका के भाई सुभाष ने ससुरालवालों पर लगाए ये आरोप

मृतका के भाई सुभाष ने बताया कि उसके ससुरालवालों द्वारा दहेज की मांग को लेकर बराबर प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी. इसकी शिकायत मेरी बहन ने फोन पर कई बार की थी. इसके बाद दो बार गांव में पंचायती भी हुई थी, लेकिन उनकी आदत में कोई सुधार नहीं हुआ. पांच मई को उसकी चचेरी बहन पूजा कुमारी की शादी थी. इसको लेकर वे लोग उसके ससुराल उसे लाने बभनियांव गांव गए थे. इस दौरान उसके पति ने उसे बहुत पीटा. 

इसके बाद उसे भेजने से मना कर दिया और कहा कि जब तक मेरी मांग पूरी नहीं होगी यह अपने मायके नहीं जाएगी. भाई ने कहा कि इसी बीच ना जाने उसने आज सुबह उसे कैसे टॉर्चर किया कि वह घर से निकल गई. उसी दरमियान यह घटना घट गई.

घटना के बाद मेरी बहन शव के पास मिले डायरी और उसमें हम लोगों के मिले नंबर पर अनजान व्यक्ति द्वारा फोन कर इस घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. इधर मृतका के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद से मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

इसे भी पढ़ें: Bagaha Gang Rape: शादी में जा रही नाबालिग से 8 लड़कों ने किया गैंगरेप, बचाने आए मौसा को पीट-पीट कर किया अधमरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget