एक्सप्लोरर

स्वास्थ्य मंत्री जी इधर भी देखिए! आरा अस्पताल में एंबुलेंस से मरीज नहीं... ढोया जा रहा सामान

Arrah News: पटना से बोरे में सामान भरकर एंबुलेंस से आरा लाया गया. लापरवाही वाली इसकी तस्वीर सामने आई है. जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है.

Bihar News: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है इसको लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. एक बार फिर लापरवाही वाली तस्वीर सामने आई है. मामला बिहार के आरा का है. आरा सदर अस्पताल (Arrah Sadar Hospital) की एंबुलेंस से मरीज नहीं यहां सामान ढोए जा रहे हैं. इमरजेंसी वार्ड के बाहर रविवार (08 दिसंबर) की रात कुछ ऐसा ही नजारा दिखा. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) भी यह नजारा देख चौंक जाएंगे.

पटना से बोरे में सामान भरकर एंबुलेंस से आरा लाया गया. सामान को एम्बुलेंस के कर्मी स्ट्रेचर की मदद से इमरजेंसी वार्ड के अंदर ले गए. जबकि इन स्ट्रेचर की जब मरीजों को जरूरत होती है तो उन्हें समय पर नहीं मिल पाता है. ज्यादातर मरीजों के परिजन उन्हें गोद में या कंधे के सहारे डॉक्टर के पास ले जाते हैं. इस अस्पताल में पांच एंबुलेंस और एक शव वाहन है.

अस्पताल से नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

एंबुलेंस से सामान लेकर जा रहे व्यक्ति से सवाल किया गया तो उसने बताया कि वो पटना से सामान भरकर लाया है. बोरा में बोर्ड है, जिसे इमरजेंसी में पहुंचाना था. उससे पूछा गया कि किसके कहने पर एंबुलेंस से सामान आया है तो उसने बताया कि सदर अस्पताल के अधिकारियों के कहने पर लाया गया है. हालांकि इस मामले में सदर अस्पताल के किसी भी अधिकारी का बयान नहीं आया है. सिविल सर्जन छुट्टी पर हैं.

जांच के लिए डीएम ने किया तीन सदस्यीय टीम का गठन

इस मामले में भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया ने कहा कि तीन सदस्य जांच टीम बनाई गई है कि किस परिस्थिति में ऐसा किया गया. जो भी वीडियो प्राप्त हुआ है इसकी पुष्टि के बाद हम लोग कार्रवाई करेंगे. एंबुलेंस मरीज को पटना छोड़ने के बाद वापस आने के दौरान अस्पताल का ही कुछ सामान लाया गया था. जो भी तथ्य सामने आए हैं उसकी जांच की जाएगी और कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें: RJD विधायक मुकेश रोशन का कटेगा टिकट? फूट-फूटकर रोने लगे, कहा- 'तेज प्रताप यादव जहां से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget