एक्सप्लोरर

Arrah Road Accident: बारात से लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों को वाहन ने रौंदा, पटना ले जाने के दौरान एक युवक की मौत

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा बस स्टैंड के पास की घटना है. मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव निवासी हीरालाल पाल के पुत्र पप्पू पाल के रूप में हुई है.

आराः जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा बस स्टैंड के पास मंगलवार की रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान एक युवक की मौत हो गई. दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी है जिसका निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है. मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पीलापुर गांव निवासी हीरालाल पाल के पुत्र पप्पू पाल (19 वर्ष) के रूप में की गई है. जख्मी युवक उसका चचेरा भाई विपिन पाल (19 वर्ष) है.

घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि पप्पू पाल और उसका चचेरा भाई विपिन पाल बाइक से गांव के ही एक व्यक्ति की बारात में गए थे. जब दोनों बाइक से घर लौट रहे थे उसी समय कौंरा बस स्टैंड के समीप किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय ग्रामीणों ने फोन कर घटना की सूचना दी.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव बोले- सरकार बनी तो भूमिहार के साथ ब्राह्मण पर भी देंगे ध्यान, BJP पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोगों का भ्रम टूटा

हादसे के बाद दोनों भाइयों की गंभीर थी हालत

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. परिजन दोनों को इलाज के लिए पटना ले ही जा रहे थे तभी रास्ते में ही पप्पू पाल ने दम तोड़ दिया. उसके चचेरे भाई विपिन पाल का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

परिजन पप्पू पाल के शव को वापस सदर अस्पताल ले आए. इसके बाद उन्होंने घटना की पूरी जानकारी टाउन थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची फिर शव का पोस्टमार्टम करवाया. घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया है. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: PK की एक्टिव पॉलिटिक्स में एंट्री पर नीतीश कुमार बोले- इन सब से हमारा नहीं है कोई लेना-देना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget