एक्सप्लोरर

Arrah Firing: 'हम टोकन नहीं लेते हैं', आरा में युवक से मिठाई दुकानदार को पैसे मांगना पड़ा महंगा, चला दी गोली

Bihar News: आयर थाना क्षेत्र में मिठाई दुकानदार पर दो बदमाशों की ओर से तीन राउंड फायरिंग करने की बात कही जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.

Arrah Firing: बिहार के आरा में हथियारबंद बदमाशों ने मिठाई दुकान पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग की घटना में दुकानदार और कर्मी बाल बाल बच गए. घटना जिले के आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर स्थित गड़हनी के नया बाजार की है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम पैसे मांगने पर बदमाशों ने एक मिठाई दुकान पर फायरिंग कर दी. दो बदमाशों की ओर से तीन राउंड फायरिंग करने की बात कही जा रही है. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. दुकानदार ने घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है.

 गोलीबारी में दुकानदार बाल-बाल बचा

हालांकि, गोलीबारी में दुकानदार और स्टाफ बाल-बाल बच गए. फायरिंग की घटना आयर थाना क्षेत्र के हदियाबाद गांव निवासी अनीश सिंह की दुकान गोकुल मिष्ठान भंडार में करीब शाम के छह बजे हुई. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश शांति नगर धमनियां के रास्ते भाग निकले. सरेआम फायरिंग की घटना से बाजार में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया. तब तक बदमाश काफी दूर भाग चुके थे.

बदमाश दोबारा पहुंचे थे दुकान

दुकान मालिक अनीश कुमार सिंह के अनुसार दोपहर वह नया बाजार स्थित अपनी मिठाई दुकान में बैठ थे. तभी दो व्यक्ति नाश्ता करने आए. उन्होंने कहा कि पहले टोकन लीजिए. इसके बाद ही नाश्ता मिलेगा. इस पर एक व्यक्ति उनसे उलझ गया. कहने लगा कि तुम हमको पहचानते नहीं हो? हम टोकन नहीं लेते हैं. नाश्ता नहीं दोगे, तो महंगा पड़ेगा. इसके बाद पैसे उनके मुंह पर फेंक कर चला गया. शाम करीब छह बजे वह व्यक्ति दोबारा अपने एक दोस्त के साथ होटल पहुंचा और काउंटर की ओर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं. तब उन्होंने किसी तरह भाग कर जान बचाई. कहा कि अगर शीशा नहीं होता तो वह जिंदा नहीं बच पाते. पुलिस मामले की छानबीन और बदमाशों की धड़पकड़ में जुटी है. 

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इधर, सरेआम फायरिंग से गड़हनी बाजार के दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया है. बता दें कि कुछ दिनों पहले भी नया बाजार स्थित एक मिठाई के दुकान पर बदमाशों की ओर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई थी. 

ये भी पढे़ं: Road Accident: बेगूसराय में दो बाइक की टक्कर में अचानक लगी आग, जिंदा जले जीजा-साले, दो अन्य घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget