एक्सप्लोरर

Arrah News: भोजपुर में संकट हरण पवनसुत हनुमान खुद संकट में फंसे, 26 साल बाद 'आजादी' की कवायद शुरू

कृष्णागढ़ थाने में बीते 26 वर्षों से कैद हनुमान जी के धातु की मूर्ति को छुड़ाने के लिए अब पटना के महावीर मंदिर न्यास ने पहल की है. इसके लिए न्यास को 42 लाख रुपये जमा करना होगा.

आरा: भोजपुर में संकट हरण पवनसुत हनुमान खुद संकट में फंस गए हैं. माता सीता की खोज में समुद्र लांघ जाने वाले हनुमान आज पुलिस की कैद में हैं. करीब 26 वर्षों से उनकी मूर्ति भोजपुर के कृष्णागढ़ थाने के माल खाने में पड़ी है. इतने सालों में उनको कोई जमानतदार तक नहीं मिल सका. सुनने में भले ही अटपटा लग रहा हो, लेकिन बात सौ प्रतिशत सच है.

दरअसल, मामला भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के गुंडी गाव स्थित श्री रंगनाथ स्वामी जी के मंदिर की है. यहां 1996 में चोरी हुई थी. तब चोरों ने भगवान श्री रामानुज स्वामी और हनुमान जी की अष्टधातु की कीमती मूर्ति चोरी कर ली थी. बाद में आरा के नगर थाना क्षेत्र के सिंगही गांव के बगीचा में हनुमान जी की मूर्ति बरामद कर ली गई, लेकिन रामानुज स्वामी जी भगवान की मूर्ति आज तक बरामद नहीं हो सकी. हनुमान जी की मूर्ति बरामदगी के बाद उनका मूल्यांकन लगभग 42 लाख रुपये किया गया. तब कोर्ट की ओर से मूर्ति की जमानत के लिए उतने रुपए का ही जमानतदार मांगा जा रहा था, लेकिन कोई भी इतने रुपए का जमानतदार बनने को तैयार नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें- POK पर बोले बीजेपी के राज्यसभा MP राकेश सिन्हा, कहा- भारत तैयार बैठा है, बस मुहूर्त की देरी

एक अदद जमानतदार का इंतजार में बजरंगबली

बाद में काफी प्रयास करने के बाद मूर्ति की सुरक्षा की गारंटी के बाद इसे थाने से रिलीज करने की बात आई. इसके लिए भी कोई तैयार नहीं हुआ है. इस कारण आज बजरंगबली की मूर्ति कृष्णा गढ़ थाने के माल खाने में कैद है. ऐसे में कहना गलत नहीं होगी कि प्रभु श्री राम के अनन्य भक्तों और अपने भक्तों को एक अदद जमानतदार का इंतजार है. इस संबंध में कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि माल खाने में जब्त हनुमान जी की मूर्ति को रिलीज कराने के लिए आवेदन फ़ाइल करना होगा. इसके बाद पुलिस की और से जांच प्रतिवेदन समर्पित की जाएगी.

26 वर्षों से कैद में हनुमान जी को बाहर निकालेगा महावीर मंदिर

भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाने में बीते 26 वर्षों से कैद हनुमान जी के धातु की मूर्ति को छुड़ाने के लिए अब पटना के महावीर मंदिर न्यास ने पहल की है. महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य कुणाल किशोर ने गुरुवार को भोजपुर पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर जमानत की पेशकश की. मूर्ति को थाने से छुड़ाने के लिए कोर्ट से अनुमति लेनी होगी और जमानत की राशि 42 लाख रुपये जमा करना होगा. आचार्य कुणाल किशोर में हनुमान जी की मूर्ति वापस आने पर भोजपुर पुलिस की ओर से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होने पर जमानत का प्रस्ताव रखा है.

ये भी पढ़ें- Padmashree BJP MLA भागीरथी देवी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा- दलित होने के कारण नहीं सुनी जाती है बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget