एक्सप्लोरर

Bihar News: आरा में विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में दो नवजात की मौत से मचा हड़कंप, शव को भेजा गया PMCH, जांच शुरू

Arrah News: मामला आरा के विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान से जुड़ा है. वहीं, दो बच्ची की मौत मामले में एसडीओ लाल ज्योति नाथ शाहदेव ने कार्यपालक दंडाधिकारी कलावती कुमारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है.

आरा: बिहार के आरा में विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान के अंदर दो नवजात बच्चियों की संदिग्ध अवस्था में गुरुवार को मौत (Arrah News) हो गई. एक साथ दो बच्चियों की मौत होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पूरे मामले की जांच को सदर एसडीओ लाल ज्योति नाथ शाहदेव ने आरा सदर के कार्यपालक दंडाधिकारी कलावती कुमारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है. दोनों की मौत कैसे हुई है? अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. दोनों नवजात के शवों को शुक्रवार को कार्यपालक दंडाधिकारी की निगरानी में पोस्टमार्टम के लिए पटना पीएमसीएच भेजा गया. दोनों नवजात जिसमें एक बच्ची दो माह की है और दूसरी बच्ची तीन माह की है. दोनों नवजात बच्चियों को बक्सर से लाया गया था.

संस्थान के अधिकारी कुछ भी बताने से बचते नजर आए

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह अचानक दोनों बच्चियों की तबीयत खराब हुई और जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. बक्सर जिले की दोनों बच्चियों की अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. हालांकि इस मामले में विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान के अधिकारी कुछ भी बताने से बचते नजर आए. इसके बाद विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान के द्वारा आरा सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम करने की गुहार लगाई गई, लेकिन एक बच्ची दो माह और एक बच्ची की उम्र तीन माह होने के कारण स्थानीय चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार करते हुए पटना रेफर कर दिया.

घटना के बाद मेडिकल टीम गठित की गई है- डीएम

वहीं, दोनों बच्चियो के मौत मामले भोजपुर के डीएम राज कुमार ने बताया कि दोनों नवजात शवों का पोस्टमार्टम पीएमसीएच में होगा. आरा शहर के दक्षिणी रमना रोड स्थित रेड क्रॉस बिल्डिंग में संचालित विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में मेडिकल टीम सभी नवजात शिशुओं की जांच करने जाएगी. घटना के बाद मेडिकल टीम गठित की गई है. जिलाधिकारी ने बताया कि नवजात शिशुओं की जांच न्यायिक दंडाधिकारी करेंगे. बता दें कि आरा के दत्तक केंद्र में कुल 11 बच्चे हैं जिसमें बक्सर जिले के आठ, सासाराम जिले के दो और भोजपुर जिला का एक बच्चे शामिल है. इन 11 बच्चों में से दो बच्चियों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: Road Accident: नवादा में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से ममेरे-फुफेरे भाई की मौत, परिवार में मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget