एक्सप्लोरर

Bihar News: आरा में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, शाम में दोस्त घर से बुलाकर ले गए, सुबह मिली लाश

Arrah News: मामला घटना मुफस्सिल थाना का है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना के भेल डुमरा निवासी सज्जन प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है.

आरा: जिले में रविवार की सुबह बधार में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना मुफस्सिल थाना के भेल डुमरा गांव के बधार की है. मृतक के गले पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे उसकी धारदार हथियार से हत्या (Arrah News) की जाने की बात कही जा रही है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना के भेल डुमरा निवासी सज्जन प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम घर से रवि निकला था. देर रात तक उसके घर न लौटने ओर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. आज सुबह उसकी लाश गांव के ही बधार में पड़ी मिली.

शनिवार की शाम से हो गया था गायब

शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद मौके पर जांच के लिए मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल में भेज दिया. वहीं, मृतक के चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम रवि घर पर था. इस बीच उसका एक दोस्त घर से उसे बुलाने के लिए आया था, जिसके बाद रवि अपने दोस्त के साथ शाम करीब 7 बजे घर से निकल गया. देर रात बीत जाने के बाद जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. सुबह जब लोग शौच करने के लिए खेतों की ओर गए तो घटना की जानकारी मिली.

पुलिस जांच में जुटी

सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. उसके दोस्त के द्वारा जब उसके मोबाइल पर कॉल किया गया तो किसी लड़की ने उठाया था. इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. फिलहाल हत्या की इस वारदात के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात होने से मृतक के परिजन इंकार कर रहे हैं. वहीं, पुलिस इस घटना की जांच प्रेम प्रसंग सहित तमाम बिदुओं पर कर रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: आरजेडी के ताबूत वाले बयान पर सुशील मोदी का पलटवार, पूछा- 'क्या वे लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget