एक्सप्लोरर

Arrah Murder: भूमि विवाद ने ले ली जान, बिहार के भोजपुर में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, पहले भी हो चुका था विवाद

Murder in Land Dispute: घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मामले की छानबीन की.

आराः भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत सिन्हा गांव में बुधवार की शाम भूमि विवाद (Land Dispute) को लेकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मारने वाले गांव के ही हैं जो रिश्ते में भाई और भतीजा लगते हैं. इस घटना में युवक भी जख्मी हुआ है. शख्स ने इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल (Arrah Sadar Hospital) के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ा है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया.

मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत सिन्हा गांव निवासी स्व. रघुनाथ तिवारी का 68 वर्षीय पुत्र सम्मत तिवारी था. युवक उसी गांव के रहने वाले ददन तिवारी का 30 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार तिवारी है. घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मामले की छानबीन की. इधर मृतक की बहू मधु तिवारी ने बताया कि उसके चचिया ससुर ददन तिवारी के परिवार से जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा है. वह जब भी खेत काटने जाते थे तो उसके ददन और मनीष तिवारी कहते थे कि वो मार देंगे क्योंकि जमीन उनकी है.

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment Scam: सुशील मोदी का बयान- लालू परिवार की 40 से ज्यादा संपत्तियों की खरीद में भोला यादव गवाह

पुलिस कर रही है मामले की जांच

मधु ने कहा कि बुधवार की शाम जब वह अपने ससुर सम्मत तिवारी को कॉल कर रही थी तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था. इसके बाद उसने सोचा कि वह मंदिर पूजा करने गए होंगे. कुछ देर बाद फोन पर सूचना मिली कि ददन और मनीष तिवारी ने उनके ससुर के साथ मारपीट की है. सूचना पाकर वह आरा सदर अस्पताल पहुंची जहां उसने देखा कि उनके ससुर मृत अवस्था में पड़े हैं. फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें- Magadh University: ऐसा विश्वविद्यालय जहां छात्रों के साथ कर्मचारी भी हड़ताल पर, दफ्तरों में लटका ताला, जानें कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget