एक्सप्लोरर

Arrah News: आरा में युवक को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली, तिलक समारोह से लौट रहा था घर

Arrah Firing: घटना सिन्हा थाना क्षेत्र के गजियापुर बांध पर की है. गोली युवक के हाथ में लगी है. वह बड़हरा थाना क्षेत्र के फुहां गांव का रहने वाला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आरा: सिन्हा थाना क्षेत्र के गजियापुर बांध पर गुरुवार (29 फरवरी) की रात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. युवक तिलक समारोह से घर लौट रहा था. रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने घेर लिया और हमला कर दिया. युवक को गोली बाएं हाथ में लगी है. उसके साथ रहे दो दोस्तों ने उसे आरा सदर अस्पताल लाया. घायल युवक का नाम विकास कुमार सिंह (21 साल) है. वह बड़हरा थाना क्षेत्र के फुहां गांव का रहने वाला है.

घायल युवक विकास कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से पड़ोसी माझी सिंह की बेटी के तिलक में शामिल होने के लिए बड़हरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव गया था. वहां से दो दोस्तों के साथ बाइक से घर आ रहा था. जैसे ही गजियापुर बांध पर चढ़े तो देखा कि छह-सात की संख्या में हथियार लेकर कुछ बदमाश खड़े हैं. वे लोग अपनी बाइक किनारे से निकालने लगे. इसी दौरान एक ने फायरिंग कर दी. गाली देते हुए पकड़ने के लिए कहने लगा. गोली हाथ में लगी. किसी तरह वे लोग बाइक की स्पीड बढ़ाकर भागे.

भोजपुर एसपी ने क्या कहा?

इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि देर रात करीब 11:45 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगी है. इसके बाद सदर अस्पताल से पता किया गया. युवक का नाम विकास सिंह है. वह लक्ष्मीपुर में एक तिलक कार्यक्रम में गया था. लौट रहा था तो बांध के रास्ते में गजियापुर बांध पर चार-पांच लड़के खड़े थे और इन्हें रोका तो ये लोग नहीं रुके. इसके बाद इन पर गोली चला दी. हाथ में गोली लगते हुए निकल गई है.

घटना की सूचना पर सिन्हा और बड़हरा थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचे. पता चला कि युवक थाने को बिना कुछ सूचना दिए घर चला गया है. पुलिस मामले की सच्चाई जानने के लिए संबंधित व्यक्ति के घर सत्यापन कर रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- बिहार के यात्रियों को 3 ट्रेनों की सौगात, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए रूट और सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget