एक्सप्लोरर

Araria News: पत्रकार विमल यादव मर्डर केस के मुख्य आरोपित की हत्या, अररिया में गोलियों से भूना, एक जख्मी

Vimal Yadav Murder Case Main Accused Shot Dead: पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपित भवेश का आपराधिक इतिहास रहा है. पत्रकार हत्याकांड से पहले भी वह कई बार जेल जा चुका था.

Araria Murder News: अररिया के रानीगंज में पिछले साल (2023) हुए पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपित भवेश यादव (40 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उसके साथ बाइक पर सवार उसका एक साथी भी गोली लगने से घायल हुआ है. उसका इलाज पटना में चल रहा है. घटना बीते बुधवार (10 जुलाई) की रात की है. हत्या के बाद से पुलिस मौके पर कैंप कर रही है.

कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था भवेश

बदमाशों की संख्या कितनी थी या किसने गोली मारी है यह अभी पता नहीं चला है. इस घटना में भवेश यादव को तीन से चार गोली लगी जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई. कुछ दिन पहले ही भवेश यादव जमानत पर बाहर आया था. पुलिस ने शव को गुरुवार (11 जुलाई) की सुबह पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया है. रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि कितनी गोली लगी है.

कब और कैसे हुई घटना?

बताया गया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे भवेश अपने सहयोगी रजनीश के साथ बेलसरा गांव में ही एक शादी समारोह में भोज खाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था. इसी क्रम में बदमाशों ने बेलसरा के वार्ड नंबर 7 में पहले सड़क को जाम किया. इसके बाद भवेश को घेर कर उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाई गई. इस दौरान बाइक चला रहे रजनीश की पीठ में भी एक गोली लग गई. भवेश यादव को सिर, कमर और सीने में गोली लगी है.

सूचना मिलते ही रात में रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ बेलसरा गांव पहुंचे. घायल रजनीश को इलाज के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल भिजवाया. यहां गंभीर रूप से घायल रजनीश को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर करने पर परिजन उसे लेकर पटना निकल गए.

भवेश यादव का रहा है आपराधिक इतिहास

बता दें कि पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपित भवेश का आपराधिक इतिहास रहा है. पत्रकार हत्याकांड से पहले भी वह कई बार जेल जा चुका था. इधर अररिया एएसपी रामपुकार सिंह ने कहा कि मामले को लेकर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम पहुंच रही है. इस मामले में एसपी अमित रंजन ने कहा कि दो गुटों में झड़प हुई है. एक व्यक्ति की इसमें मौत हो गई है. एक घायल है जिसका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना में बिजली मिस्त्री की हत्या, बदमाशों ने सड़क पर दौड़ाकर मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget