एक्सप्लोरर

Araria News: बिहार के अररिया में मिड डे मील खाने से करीब 100 बच्चे बीमार, MDM में छिपकली होने की जताई गई आशंका

100 Children Sick in Araria: फारबिसगंज अनुमंडल के कन्या प्राथमिक विद्यालय मटियारी का मामला है. चिकित्सकों ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया है.

अररिया: फारबिसगंज अनुमंडल के कन्या प्राथमिक विद्यालय मटियारी में गुरुवार को मध्याह्न भोजन (MDM) खाने से करीब सौ बच्चे बीमार हो गए. विद्यालय प्रबंधक और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया गया. उपचार कर रहे चिकित्सकों ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया है. एमडीएम छिपकली होने की आशंका जताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक कुमार सिंह, फारबिसगंज एसडीएम सुरेंद्र कुमार अलबेला, एसडीपीओ रामपुकार सिंह, डीपीओ(एमडीएम) आनंद कुमार, थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु, विधायक विद्यासागर केशरी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. एसपी ने बताया कि जांच की जा रही है. जो भी दोषी होंगे उसे किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, CM नीतीश कुमार से की थी मुलाकात, खुद बताई पूरी बात 

क्या कहते हैं विद्यालय प्रबंधक

विद्यालय प्रबंधक ने बताया कि एनजीओ के माध्यम से विद्यालय में एमडीएम दी जाती है. बच्चे एमडीएम खाने लगे. कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी होने लगी और सिर घूमने लगा. कुछ बच्चों ने बताया कि एमडीएम में छिपकली है. सभी लोग घबरा गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बदनाम करने की साजिश

फारबिसगंज एसडीएम सुरेंद्र कुमार अलबेला ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से एमडीएम भोजन में छिपकली की अफवाह उड़ाने की भी शिकायत मिल रही है. विद्यालय प्रबंधक द्वारा षड्यंत्र तो नहीं रचा गया है या एनजीओ की लापरवाही तो नहीं है इस पर जांच चल रही है. बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा.

स्कूल प्रबंधक ने पहले किया था विरोध

जानकारों की मानें तो विद्यालय में एक एनजीओ के माध्यम एमडीएम भेजा जाता है. पहले भी विद्यालय के एचएम ने एनजीओ के विरुद्ध आरोप लगाया था और सप्लाई बंद करने के लिए दबाव बनया था लेकिन एनजीओ मेन्यू के अनुसार एमडीएम भेजते रहे.

यह भी पढ़ें- Nawada Murder: नवादा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, धान के खेत में मिली लाश, शरीर पर पाए गए जख्म के निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक से BJP की जीत, अनंत सिंह का आ गया बड़ा बयान
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते
बिहार MLC चुनाव: आ गया पहला रिजल्ट, तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget