एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में पटना सहित कई शहरों में AQI 300 के पार, प्रशासन को दिए गए कई निर्देश, जानें अपने जिले का हाल

Bihar Air Pollution: बिहार के कई जिलों में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में है. बिहार में 382 एक्यूआई के साथ बेगूसराय शीर्ष पर रहा, इसके बाद सारण में एक्यूआई 376 और पटना में 375 रहा.

पटना: बिहार के कई शहरों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज होने के बाद, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रविवार को जिला प्रशासन को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदूषण रोकने के लिए कानूनों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के दैनिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बुलेटिन (11 नवंबर शाम चार बजे) के अनुसार देश के 243 शहरों में बिहार में 382 एक्यूआई के साथ बेगूसराय शीर्ष पर रहा, इसके बाद सारण में एक्यूआई 376 और पटना में 375 रहा.

इन जिलों में खराब है एक्यूआई 

बिहार के अन्य जिले जहां एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में रहा, उनमें हाजीपुर (356), पूर्णिया (350), कटिहार (350), मोतिहारी (341) भागलपुर (340), राजगीर (329) और आरा (323) शामिल हैं. एक्यूआई 300 से अधिक होने पर वायु गुणवत्ता बहुत खराब मानी जाती है. सीपीसीबी का कहना है कि वायु गुणवत्ता लंबे समय तक बहुत खराब रहने पर सांस संबंधी बीमारियां हो सकती है.

कई जिलों में वायु गुणवत्ता खराब हो गई है- बीएसपीसीबी अध्यक्ष 

राज्य में बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर टिप्पणी करते हुए, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बीएसपीसीबी) के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शुक्ला ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह सच है कि राज्य के कई जिलों में वायु गुणवत्ता खराब हो गई है. यह जलवायु परिस्थितियों के कारण भी है. चूंकि राज्य के एक बड़े हिस्से में पिछले दो-तीन दिन में बारिश नहीं हुई है. इसके बावजूद, हमने संबंधित जिला प्रशासन को अपने-अपने क्षेत्रों में वायु प्रदूषण रोकने के लिए कानूनों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं.

'सभी संबंधित डीएम को निर्देश दिया गया है'

देवेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि सभी संबंधित जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में अधिक वायु प्रदूषण वाले इलाकों की पहचान करने के लिए भी कहा गया है. हाल ही में हुई एक बैठक में, मुख्य सचिव ने सभी संबंधित पक्षों को अधिक वायु प्रदूषण वाले इलाकों की पहचान के लिए विशेष दस्तों के गठन का निर्देश दिया था. 

ये भी पढे़ं: Happy Diwali 2023: दिवाली पर सीएम नीतीश कुमार ने दी लोगों को शुभकामनाएं, कहा- सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget