एक्सप्लोरर

बिहार के अनुराग ने ऐप इनोवेशन चैलेंज में मारी बाजी, एंटरटेनमेंट केटेगरी में ऐप को मिला पहला स्थान

कैप्शन प्लस एक ऐसा ऐप है जो लोगों के कैप्शन लिखने के सिरदर्द को खत्म करता है, साथ ही यह ऐप उन लेखकों के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म है जो बहुत ज्यादा फेमस नहीं है.

पटना: केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत इनिशिएटिव के तहत ऐप इनोवेशन चैलेंज में बिहार के बेगूसराय के अनुराग ने अपना परचम लहराया है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनुराग और उनके दो दोस्तों द्वारा मिलकर बनाए गए ऐप कैप्शन प्लस को ऐप इनोवेशन चैलेंज के एंटरटेनमेंट केटेगरी में पहला स्थान मिला है.

डाटा सिक्योरिटी, गोपनीयता, यूजर फ्रेंडली जैसे कई मानकों पर खरे इस इस ऐप को पूरे भारत में नंबर-1 एंटरटेनमेंट एप करार दिया गया है. प्रतियोगिता में जीत के बाद पुरस्कार के रूप में 20 लाख रुपए, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी दी जाएगी. इधर, अनुराग की इस सफलता से उनके परिजन काफी खुश हैं.

बता दें कि कैप्शन प्लस ऐप वैसे सोशल मीडिया यूजर के एक बहुत अच्छा विकल्प है, जो सोशल मीडिया पर खूब फ़ोटो शेयर करते हैं. कैप्शन प्लस ऐप उनके काम को आसान कर देता है. इस ऐप पर फ़ोटो डालने के बाद ऐप ऑटोमैटिकली फ़ोटो के संबंधित कैप्शन शो करने लगता है, जिसे यूजर अपने फोटो के साथ पोस्ट कर सकते हैं. यह ऐप कैप्शन लिखने के लिए जो माथापच्ची करनी पड़ती है, उसे खत्म कर देता है.

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में अनुपम ने बताया, " कैप्शन प्लस एक ऐसा ऐप है जो लोगों के कैप्शन लिखने के सिरदर्द को खत्म करता है, साथ ही यह ऐप उन लेखकों के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म है जो बहुत ज्यादा फेमस नहीं है. इस ऐप पर वो कैप्शन लिखते हैं और जब कोई उनके कैप्शन को शेयर करता है तो उन्हें क्रेडिट जाता है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी लोकप्रियता बढ़ती है."

ऐप सिक्युरिटी के सवाल पर उन्होंने कहा, " ऐप पर यूजर का डेटा पूरी तरह सुरक्षित है. जब तक कोई यूजर ऐप यूज करता है तो उसका डेटा बैकअप होता जाता है, वहीं जब वह ऐप अनइंस्टाल कर देता है तो 30 दिनों के बाद उसका डेटा खुद डिलीट हो जाता है."

अन्य ऐप बनाने के संबंध में उन्होंने बताया कि एक वर्किंग प्रोफ़ेशनल होने की वजह से बहुत ज्यादा समय नहीं मिल पाता, इसलिए नया ऐप बनाने का अभी कोई प्लान नहीं है. अभी फिलहाल हम कैप्शन प्लस को हो डेवलप करने की सोच रहे हैं. हमारा मकसद है कि ऐप पर हम सभी आंचलिक भाषाओं में भी कैप्शन का ऑप्शन उपलब्ध कराएं. साथ ही फ्रेंच, स्पेनिश समेत अन्य भाषाओं में भी कैप्शन का ऑप्शन उपलब्ध कराएं. अभी केवल इंग्लिश और हिंदी ऑप्शन है.

बता दें कि दुनिया के हर कोने के लोग कैप्शन प्लस ऐप का इस्तेमाल करते हैं. कैप्शन प्लस के लगभग 22 लाख यूजर्स हैं और यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर कैप्शन एप की श्रेणी में प्रथम स्थान पर है. अनुराग अपनी सफलता का श्रेय अपने माता, पित, बहन एवं दोस्त को देते हैं. उनका सपना है कि वो भारत को पूरी दुनिया के ऐप मार्केट में अग्रणी स्थान दिलाए.

मिली जानकारी अनुसार इससे पहले भी अनुराग भारत सरकार के गुड गवर्नेंस आईडिया कॉम्पिटिशन में अव्वल आ चुके हैं. कवालालंमपुर में आयोजित ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप बूट कैम्प में भी पूरी दुनिया से 200 चुनिंदा इनोवेटर में चयनित हो चुके हैं. पेशे से इंजीनियर अनुराग ने आईआईटी दिल्ली से एक्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम की पढ़ाई की है. फिलहाल वो दिल्ली में फैब्रेंटो कंपनी में CTO के पद पर कार्यरत हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget