एक्सप्लोरर

Bihar News: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एके-47 मामले में आज सुनाई जाएगी सजा, अभी बेऊर जेल में बंद

RJD MLA Anant Singh Case: बीते 14 जून को स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई थी जिसमें अनंत सिंह को दोषी पाया गया था. उस दिन कोर्ट से सजा के लिए 21 जून की तारीख मिली थी.

Anant Singh AK-47 Case: आरजेडी विधायक अनंत सिंह को आज एके-47 और मैगजीन के मामले में सजा होगी. बीते 14 जून को स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई थी जिसमें उन्हें दोषी पाया गया था. इसके बाद कोर्ट से सजा के लिए 21 जून की तारीख दी गई थी. अनंत सिंह करीब 34 महीने से पटना के बेऊर जेल में बंद हैं. पुलिस ने अपना आरोप साबित करने के लिए अदालत में 13 गवाहों को पेश किया था. वहीं बचाव पक्ष की ओर से 34 गवाहों का बयान करवाया गया है. अंत में इस पूरे मामले में स्पेशल कोर्ट ने आरजेडी विधायक अनंत सिंह को दोषी पाया है.

सबसे बड़ा सवाल है कि क्या अब अनंत सिंह की विधायकी खत्म हो जाएगी? इस पर राजनीति के विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय का कहना है कि विधानसभा या लोकसभा में यह प्रावधान है कि अगर किसी सदस्य को दो साल या उससे अधिक की सजा होती है तो उन्हें विधायक या सांसद के पद के लिए अयोग्य माना जाता है. साथ ही उनकी सदस्यता खत्म कर दी जाती है. अगर अनंत सिंह को तीन साल की भी सजा होती है तो उनकी विधायकी खत्म हो जाएगी. इसके बाद वह सजा खत्म होने के 6 साल बाद ही चुनाव लड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Agnipath Scheme: घर-घर जाकर छात्रों को 'अग्निपथ योजना' के फायदे गिनाएंगे BJP के नेता, पढ़ें प्रेम रंजन पटेल का ये बयान

2016 का है मामला

बता दें कि अनंत सिंह के घर लदमा (मोकामा) से एके-47 और मैगजीन की बरामदगी हुई थी. स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे की कोर्ट ने 14 जून को दोषी माना. उस वक्त अनंत सिंह भी कोर्ट रूम में थे. यह पूरा मामला 2019 का है. बाढ़ की तात्कातलीन एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में 16 अगस्त 2019 को विधायक अनंत सिंह के लदमा स्थित आवास पर पुलिस ने छापेमारी की थी. वहां से एके-47, हैंड ग्रेनेड, मैगजीन और कारतूस बरामद किया गया था. 

एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई थी सुनवाई

अनंत सिंह लंबे समय से बेऊर जेल में बंद हैं. एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई थी जिसमें उन्हें दोषी करार दिया गया था. स्पेशल कोर्ट के जज त्रिलोकी दुबे ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया है. अब आज सजा की बिंदु पर सुनवाई होनी है.

यह भी पढ़ें- Agnipath Scheme: इंटरनेट चलाने के लिए गंगा पार कर बिहार से यूपी चले गए 5 किशोर, लौटने के दौरान डूबने से एक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget