एक्सप्लोरर

Anant Singh Update: मोकामा से विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त, RJD को लगा बड़ा झटका

Anant Singh Membership of Bihar Assembly ends: कोर्ट के फैसले की कॉपी विधानसभा कार्यालय को मिलने के बाद विधायकी समाप्त की गई है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.

पटनाः मोकामा के बाहुबली आरजेडी विधायक अनंत सिंह (RJD MLA Anant Singh) की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है. अनंत सिंह के घर से एके-47 (Anant Singh AK-47) और हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) द्वारा उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई थी. कोर्ट के फैसले की कॉपी विधानसभा कार्यालय को मिलने के बाद गुरुवार को उनकी विधायकी समाप्त की गई है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. आरजेडी को बड़ा झटका लगा है. अब सदन में आरजेडी विधायकों की संख्या 80 से घटकर 79 हो गई है.

अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के साथ ही मोकामा की सीट को रिक्त कर दिया गया है. अनंत सिंह ने इस सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जेल में रहते हुए जीत गए थे. अनंत सिंह पर बाढ़ थाना में कांड संख्या 389/19 दर्ज किया गया था. आरजेडी विधायक अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी पाया था. कोर्ट के फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: PFI की RSS से तुलना पर भड़क गए सुशील कुमार मोदी, बताया- पटना SSP को अब क्या करना चाहिए

क्या था पूरा मामला?

16 अगस्त 2019 को विधायक अनंत सिंह के घर (लदमा) में पुलिस ने छापेमारी की थी. घर से पुलिस ने एके-47, 7.62 एमएम की 26 गोलियां और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किया था. बाढ़ की तात्कातलीन एएसपी लिपि सिंह (ASP Lipi Singh) के नेतृत्व में आरजेडी विधायक अनंत सिंह के लदमा स्थित आवास पर पुलिस ने छापेमारी की थी. यहां से हथियार बरामद हुए थे.

इस मामले में आरजेडी विधायक अनंत सिंह और सुनील राम के खिलाफ चार नवंबर 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया था. आरोप पत्र आईपीसी की धारा 414, आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-ए), 25 (1-एए), 25 (1-बी), सी, 27 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दाखिल किया गया था. इसी मामले में अनंत सिंह को दस साल की सजा हुई है. वहीं उनके नौकर को भी दस साल की सजा सुनाई गई है.

यह भी पढ़ें- नालंदा से जुड़ा PFI का तार, SDPI का प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर का नाम आया, 2020 में लड़ा था MLA का चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव की बारात वाले वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget