एक्सप्लोरर

Anand Mohan को लेकर नेता प्रतिपक्ष का CM नीतीश पर तंज, कहा- महागठबंधन समर्थित अपराधियों की रिहाई की हो प्रक्रिया

BJP Reaction: बिहार की राजनीति में इन दिनों पूर्व सांसद आनंद मोहन की खूब चर्चा हो रही है. वहीं, आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बीजेपी नीतीश सरकार पर आड़े हाथों लिया.

पटना: पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) की रिहाई पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) नीतीश सरकार (Nitish Kumar) पर लगातार हमलावर हैं. गुरुवार को उन्होंने कहा कि सरकार के साथी वामदलो ने भी टाडा में बंद अपराधियों को जेल से मुक्त करने की अपील की है, वे इस मुद्दे पर मुखर हैं. अब रास्ता यही बचा है कि नीतीश सरकार कांग्रेस, वामदलो, आरजेडी, जेडीयू से अलग-अलग उनके समर्थित अपराधियों की सूची लेकर रिहाई के रास्ता बनाए. जंगल राज और गुंडा राज स्थापित करने के लिए सत्ता सौंपने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला

विजय सिन्हा ने कहा कि अपराधियों को जेल से मुक्त कर और हत्या, अपहरण, लूट की घटनाओं को वेलगाम कर सरकार आरजेडी के लिए सत्ता हस्तांतरण की जमीन तैयार कर रही है. आरजेडी के एम-वाई समीकरण को प्राथमिकता देते हुए महागठबंधन सरकार ऐसे सभी काम कर रही है जिसका जोर 2005 से पहले था. राज्य में संगठित अपराध उद्योग का रूप ले चुका है, जिसके लिए 1990 का दशक चर्चित था.

बीजेपी बड़ा आंदोलन करेगी- नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महागठबंधन की सरकार अपराधियों के समक्ष आत्म समर्पण कर चुकी है. यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो बीजेपी अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेगी. पिछले बजट सत्र में बीजेपी ने हत्या, अपहरण, लूट का मुद्दा गंभीरता से उठाया था लेकिन सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया. मंत्री इसराइल मंसूरी का नाम कांटी में राहुल सहनी की हत्या में परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था लेकिन सदन में मुख्यमंत्री द्वारा जांच की बात कहने के बावजूद उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई. जेठुली नरसंहार में भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है.

'राज्य प्रशासन हतोत्साहित है'

बीजेपी नेता ने कहा कि राज्य प्रशासन हतोत्साहित है. अधिकारियों पर बार बार अवैध और अनुचित कार्य करने का सत्ता पक्ष पर विशेषकर आरजेडी के दवाब ने उनका मनोबल गिरा दिया है. इसके ही बदौलत मुख्यमंत्री टिके हुए हैं, वे असहाय महसूस कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'लालू-नीतीश ने पहले आनंद मोहन को सताया, जवानी खत्म कर दी, अब आंसू बहा रहे', बोले मंत्री अश्विनी चौबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget